सफल व्यक्ति सफल होने से पहले कितनी बार असफल होता है?

ज़िंदगी में हम एक साथ बहुत सारा काम कर रहे होते हैं, इसका मतलब ये नहीं कि हम हर चीज़ में सफल हो जाएंगे। हमें किसी चीज़ में सफलता मिलेगी, तो कहीं न कहीं असफलता भी ज़रूर मिलेगी।

हम सभी के जीवनमें कभीनकभी ऐसा होता है कि हम हताश और निराश हो जाते हैं। ये तब होता है, जब सभी चीज़ें हमारी सोच के अनुसार नहीं हो रही होती हैं या फिर हमारे विरोध में हो जाती हैं। ये ऐसा समय होता है, जब हमारे अनुसार सब गलत हो रहा होता है। हमारी कोई सुन नहीं रहा होता है। हम परेशान हो जाते हैं कि इतनी कोशिश करने के बाद भी हम सफल क्यों नहीं हो पा रहे हैं। असफलता से हम परेशान हो चुके होते हैं।

हालांकि, हम जानते हैं कि सही मायने में असफलता (Failure) कहीं-न-कहीं सफलता (Success) से ज़्यादा महत्वपूर्ण होती है। हम आज जितने भी सफल लोगों के बारे में जानते हैं या फिर सुनते हैं, चाहे वो कोई बिजनेसमैन हो, एक्टर हो या फिर वो लोग जिन्हें उनके बेहतरीन कामों की वजह से जाना जाता है, वो कभी न कभी असफल ज़रूर हुए हैं। ये एक बार ही असफल नहीं हुए बल्कि कई बार असफल होने के बाद, सक्सेस का स्वाद चख पाए। हमें याद रखना चाहिए कि असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है

ज़िंदगी में हम एक साथ बहुत सारा काम कर रहे होते हैं, इसका मतलब ये नहीं कि हम हर चीज़ में सफल हो जाएंगे। हमें किसी चीज़ में सफलता मिलेगी, तो कहीं न कहीं असफलता भी ज़रूर मिलेगी। हालांकि, हमें इस दौरान इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि जिन वजहों से हम विफल हुए हैं, उन्हें बार-बार न दोहराएं। अपनी असफलताओं से हमें ज़रूर कुछ न कुछ सीखना चाहिए, तभी तो हम सफलता की सीढ़ी चढ़ पाएंगे।

तो चलिए सोलवेदा हिंदी के इस आर्टिकल में हम आपको, इंसान सफल होने से पहले कितनी बार असफल होता है, इसके बारे में बताते हैं। साथ ही हम कई सफलव्यक्तिके बारे में भी बताएंगे, जो कई बार असफल होने के बाद फिर सफल हुए और विश्व में सफल व्यक्ति बनकर उभरें।

असफलता ही रास्ता दिखाती है सफलता का (Asafalta hi rasta dikhati hai safalta ka)

किसी ने सही ही कहा है कि जीतने वाले कभी हार नहीं मानते हैं और हार मानने वाले कभी जीत नहीं सकते हैं। सफल जीवन या जीवन की सफलता एक असफल रास्ते को पार करने के बाद ही हासिल होती है। आज के समय की अगर हम बात करें, तो हम कई बार असफलता को अपना भाग्य मानकर पीछे हट जाते हैं, लेकिन कहीं न कहीं इसके कारण अपनी सफलता को खो देते हैं। जबकि ऐसा सही नहीं है। जब हम बार-बार असफल होते हैं, तो हमारे अंदर सफलता की भूख जगती है, जिससे हम अपने कार्यों को अधिक फोकस करके पूरा करते हैं। इससे हमारे सफल होने के चांस और भी अधिक बढ़ते चले जाते हैं और एक दिन हम खुद सफल व्यक्ति बन जाते हैं।

असफल होने पर परिस्थितियों को न कोसें (Asafal hone par paristhitiyon ko na kosein)

हां यह सही है कि असफलता से इंसान बहुत टूट जाता है। जब कोई भी व्यक्ति किसी चीज़ को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करता है और फिर उसमें सफल नहीं हो पाता है तो उसे लगता है कि परिस्थितियां सही नहीं थीं। इसके बाद व्यक्ति कभी खुद को कोसने लगता है या तो कभी हालात को। लेकिन,अगर असफल होने पर हम सिर्फ और सिर्फ परिस्थितियों को कोसते रहेंगे, तो आप सफलता से और ज़्यादा दूर होते चले जाएंगे। इसलिए सफल होने के लिएलगातार प्रयास करते रहें,तभी आप सफल व्यक्ति बन पाएंगे।

सफलता से पहले असफलता को झेलने वाले कुछ सफल व्यक्ति(Safalta se pahale asafalta ko jhelane wale kuch safal vyakti

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

आज अमिताभ बच्चन को हर कोई जानता है। इसलिए क्योंकि वो भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार हैं। लेकिन, उन्होंने जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तो उन्होंने जिन शुरुआती सिनेमाओं में काम किया, वो सभी चल नहीं पाई। लेकिन उन्होंने सिनेमा में काम करना नहीं छोड़ा और आखिरकार वे सफल व्यक्ति बनें। आज वे सदी के महानायक माने जाते हैं। उन्होंने इस दौरान एक कंपनी भी शुरू की, जो घाटे में चली गई, इसके कारण वो पूरी तरह से टूट गए, फिर भी उन्होंने प्रयास करना जारी रखा और आखिरकार वो सफल हुए।

बिल गेट्स (Bill Gates)

आज बिल गेट्स को कौन नहीं जानता है। सफल व्यक्ति बनने से पहले उन्होंने कई बार असफलताओं को झेला, लेकिन वे लगातार प्रयास करते रहे। इसका रिजल्ट ये रहा कि वे एक समय में विश्व के सबसे अमीर आदमी बनें। उन्होंने हार्वर्ड कॉलेज में बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने कई सारे बिजनेस शुरू किए, लेकिन असफल रहे और आखिरकार अपने प्रयासों से एक दिन सफल व्यक्ति बनें।

अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein)

पूरी दुनिया में जीनियस के तौर पर जाने पहचाने जाने वाले वैज्ञानिक आइंस्टीन बोल भी नहीं पाते थे।वे सात साल की उम्र तक पढ़ नहीं पाते थे। इसके बाद भी उन्होंने सफलता का ऐसा पैमाना सेट किया कि आज भी पूरी दुनिया उन्हें याद करती है। उनकी सुस्ती की वजह से उन्हें स्कूल तक से निकाल दिया गया था। लेकिन, उन्होंने फिजिक्स के क्षेत्र में ऐसा काम किया कि आज वे सफल व्यक्ति के तौर पर जाने जाते हैं।

इस आर्टिकल में हमने आपको सफलताऔर असफलता के बारे में बताया। हमने आपको बताने का प्रयास किया कि असफलता से हार नहीं मानना चाहिए बल्कि अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ते रहना चाहिए। ऐसा करने से एक दिन सक्सेस तक आप ज़रूर पहुंच पाएंगे

आर्टिकल पर अपना फीडबैक कमेंट में ज़रूर दें। इसी तरह के और भी मॉटिवेशन से भरे आर्टिकल पढ़ने के लिए सोलवेदा हिंदी से जुड़ें रहें।

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।