8 बच्चों की किताबें जो थोड़े fun के साथ आपके बच्चों का बढ़ाएंगी ज्ञान

8 बच्चों की किताबें जो थोड़े फन के साथ आपके बच्चों का बढ़ाएंगी ज्ञान

किताबें बच्चों की दोस्त बनती हैं। किताबें उनकी दुनिया को और भी बड़ी और बेहतरीन बनाने में मदद करती हैं। अगर किताबों में ज्ञान के साथ-साथ फन का तड़का भी लग जाए तो फिर किताबें हर बच्चे का ध्यान अपनी ओर आसानी से खींच लेंगी।

किताबें हमें ज्ञान देती हैं। कुछ नया सिखाकर एक बेहतर इंसान बनने में हमारी मदद करती हैं। बच्चों की दुनिया बहुत रचनात्मक होती है। वास्तविकता से थोड़ी अलग उनकी रोमांचक दुनिया को और भी रंगीन बनाने में किताबें बहुत अहम होती हैं। किताबें बच्चों की दोस्त बनती हैं। किताबें उनकी दुनिया को और भी बड़ी और बेहतरीन बनाने में मदद करती हैं।

अगर किताबों में ज्ञान के साथ-साथ फन का तड़का भी लग जाए तो फिर किताबें हर बच्चे का ध्यान अपनी ओर आसानी से खींच लेंगी। बच्चों का ज्ञान बढ़ाना ज़रूरी है, पर खेल-कूद और मस्ती करते हुए पढ़ाना, बच्चों के विकास के लिए फायदेमंद साबित होता है। हम ऐसी ही 8 किताबों के बारे में आपको बताएंगे जो न केवल मौज-मस्ती से भरी हुई हैं बल्कि बच्चों को कुछ-न-कुछ सीख भी देती हैं।

बच्चों के लिए चिल्ड्रन बुक्स क्यों हैं ज़रूरी? (Bacchon ke liye children books kyon hain zaruri?)

बच्चों की किताबें उनके ज्ञान को बढ़ाने का काम करती हैं। हालांकि, ये किताबें बड़ों की किताबों से बिल्कुल अलग होती हैं। बच्चों की किताबों में भले ही ज़्यादतर काल्पनिकता होती है, पर बच्चे उन्हें बड़े चाव से पढ़ते हैं। परियों और राजाओं की दुनिया, जादू और रोमांच उनको प्यारा लगता है। यही सब बातें एक बच्चे की दिलचस्पी बढ़ाने में मदद करती हैं।

यहीं नहीं रिसर्च से पता भी चलता है कि रंग-बिरंगी और काल्पनिकता से भरी किताबें बच्चों का दिमाग विकसित करने में और उनकी सोचने की क्षमता को निखारने में मदद करती हैं। तो चलिए हिंदी और अंग्रेजी भाषा की ऐसी ही 8 दिलचस्प किताबों को जानते हैं, जो बच्चों के ज्ञान और फन के लिए लिखी गई हैं।

8 बेहद मज़ेदार और सीख देने वाली बच्चों की किताबें (8 behad mazedar aur seekh dene wali bacchon ki kitabein)

जॉर्जे’स मार्वेल्स मेडिसिन

‘जॉर्ज मार्वलस मेडिसिन’ रोनाल्ड डाहल द्वारा लिखित और क्वेंटिन ब्लैक द्वारा चित्रित पुस्तक है । पहली बार 1981 में जोनाथन केप द्वारा प्रकाशित इस किताब में एक आठ वर्षीय लड़के जॉर्ज क्रैंकी को दिखाया गया है, जो अपनी अत्याचारी दादी की नियमित नुस्खे वाली दवा को बदलने के लिए अपना चमत्कारिक अमृत बनाता है।

किताब बड़े ही रोचक और मज़ेदार किस्सों से भरी हुई है। जॉर्ज का दवा बनाना और उससे होने वाले साइड इफेक्ट बड़े ही अजीब और हास्यास्पद हैं। कुछ अलग और बुराई को दूर करने का ज्ञान देती यह किताब आपके बच्चे को पसंद आ सकती है।

हंड्रेड ड्रेसेस

किताब की भाषा अंग्रेजी है। एलेनोर एस्टेसो द्वारा लिखित क्लासिक किताबों में से एक ‘द हंड्रेड ड्रेसेस’ एक पोलैंड की लड़की की कहानी है, जो हर दिन एक ही कपड़ा पहना करती थी। इस कारण से उसके सहपाठी हमेशा उसका मजाक उड़ाते थे। लेकिन, वह हमेशा एक ही बात कहती कि उसकी अलमारी सौ कपड़ों से भरी पड़ी है, पर उसकी बात पर कोई भरोसा नहीं करता था।

कुछ वक्त बाद वह स्कूल आना बंद कर देती है, तब उसके सहपाठियों को समझ आता है कि वे उसके साथ कितना बुरा व्यवहार करते थे। उन सभी में से एक मैडी नामक छात्र कभी भी किसी के लिए खड़ा नहीं होता था। सिर्फ वह मूक दर्शक बनकर दूसरे के प्रति दुर्व्यवहार को देखता था। सन् 1994 में प्रकाशित हुई यह पुस्तक हमें खुद के लिए और दूसरों के हित के लिए खड़े होने का साहस देती है और मूक दर्शक न बनने के लिए प्रेरित करती है। बच्चों के लिए यह एक सीख देने वाली किताब है।

मटिल्डा

‘मटिल्डा’ ब्रिटिश लेखक रोआल्ड डाल की लिखी एक बच्चों की किताब है। इसे 1988 मे लंदन मे प्रकाशित किया गया था। अंग्रेजी भाषा में लिखी इस किताब की कहानी एक असाधारण बच्ची मटिल्डा वौर्मवुड के बारे में है। उसे साधारण माता-पिता काफी हद तक अप्रिय हैं, जो अपनी बेटी की विचित्र योग्यता और टेलेकाइनेटिक (telekinetic) क्षमता पर विश्वास नहीं करते हैं। फिर उस लड़की को स्कूल में एक ऐसी टीचर मिलती है, जो उसकी योग्यता पर विश्वास करती है। यह किताब हमें हमारी क्षमताओं को पहचानने में मदद करती है। यह बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक किताब है।

108 पंचतंत्र की कहानियां

इस बच्चों की किताब में कुल 56 पृष्ठ और 108 पंचतंत्र की कहानियां मौजूद हैं। पुस्तक में हिंदी कहानियों के साथ-साथ चित्रों का भरपूर इस्तेमाल किया गया है, जो आपके बच्चों को खूब पसंद आएगा। इसके साथ ही किताब की भाषा भी काफी सरल हिंदी में है, जिससे बच्चों को पढ़ने और समझने में कोई कठिनाई नहीं आएगी। यह पुस्तक मज़ेदार और सीख देने वाली कहानियों से भरी हुई है।

घुंघराली जलेबी

भक्ति माधुरी की लिखी ये किताब, तीन साल की उम्र में, बच्चों की रुचि को खूबसूरती से पकड़ लेती है। यह किताब हिंदी में लिखी गई है। घुंघराली जलेबी के चित्र आकर्षक हैं और कहानी प्रफुल्लित करने वाली है। एक राजा जलेबी से इतना प्यार करते हैं कि उनके सपने जलेबी से ही बनते हैं और मज़े की बात तो यह है कि उनके बुरे सपने भी जलेबी के आकार के ही होते हैं। बच्चों के लिए यह हिंदी पुस्तक रंगों और मस्ती का संगम है। यह किताब बच्चों की दिलचस्पी और रोमांच पर खरी उतरती है।

काइट पेड़/काइट ट्री

अवन्ति मेहता की लिखी यह किताब हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। ये किताब उन सभी परिवर्तनों के बारे में है, जिनका सामना व्यक्ति अपने जीवन में करता है। पतंग, पेड़, हर मौसम के साथ बदलता है और यह हज़ारों सवाल उठाता है, जिनके रंगीन जवाब होते हैं। यह पुस्तक नौसिखिए पाठकों के लिए सुखद आश्चर्य पैदा करती है। आप अपने बच्चों को इस किताब की कहानी पढ़कर सुना सकते हैं या फिर उन्हें पढ़ने को कह सकते हैं।

चांद पर खरगोश

इन्द्राणी क्रिशनिएर की लिखी यह किताब पंचतंत्र पर आधारित कहानी है, जो छोटे बच्चों को मजबूत होना और अपने जीवन में हमेशा धमकियों का सामना करना सिखाती है। यह किताब आपको सिखाती है कि भले ही वह व्यक्ति या स्थिति आपके सामने आने पर बहुत बड़ी लगे, फिर भी कभी न डरें। हमेशा बहादुर बनें, क्योंकि विपरीत परिस्थितियों का सामना करने वाले लोग हमेशा विजयी होते हैं। यह किताब हिंदी भाषा में लिखी गई है, पर अंग्रेजी में भी उपलब्ध है।

एक अनमोल साथी के लिए

हिन्दी भाषा में रोसलिंड विल्सन की लिखी यह बच्चों की किताब, रिश्तों और विश्वास के बारे में एक सुंदर कहानी कहती है। जब एक गरीब चित्रकार काम के लिए बेताब होता है, तो अवसर उसके दरवाज़े पर दस्तक देता है। दुर्भाग्य से, उसे अपनी कला और अपने सबसे अच्छे दोस्त, एक बिल्ली के बीच चयन करना होता है। इस किताब में बच्चों के लिए एक छिपा संदेश भी मिलता है जो यह है कि ‘ईश्वर के लिए सब एक समान है।’

आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए सोलवेदा से जुड़े रहें।

टिप्पणी

टिप्पणी

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।