नौसिखिए पाठकों के लिए बेहतरीन हैं ये किताबें

नौसिखिए पाठकों के लिए बेहतरीन हैं ये किताबें

अगर आप अपनी पढ़ने की आदत को विकसित करने के बारे में सोच रहे हैं और आपको यह नहीं पता कि शुरुआत कहां से करें, तो इस लेख में हम उन क्लासिक पुस्तकों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं।

कहते हैं कि पुस्तकें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। अच्छी पुस्तकें इंसान के व्यक्तित्व को निखारने में मददगार साबित हो सकती हैं। अगर आप एक पाठक के रूप में अपनी यात्रा शुरू करना चाहते हैं और पुस्तकें पढ़ने की चाह रखतें हैं, तो यह आपके लिए है। क्योंकि बहुत से ऐसे लोग हैं जो पुस्तकें पढ़ने की योजना तो बनाते हैं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आता कि शुरुआत कहां से करें और कौन-सी पुस्तक को पहले पढ़ा जाए। ऐसे में पाठक को यह जानकारी नहीं होने पर वह चाहते हुए भी पुस्तक पढ़ना शुरू नहीं कर पाते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी क्लासिक पुस्तकों के बारे में बताएंगे जिनका समय के साथ कुछ लेना-देना नहीं है। ये ऐसी पुस्तकें हैं जो आज के समय में भी उतनी ही महत्व रखती हैं जितना पहले रखती थीं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन पुस्तकों को एक बार आप पढ़ना शुरू करेंगे, तो आप जबतक पूरा नहीं पढ़ लेंगे तबतक आपको चैन नहीं मिलेगा। इन पुस्तकों के किरदार आपको न जाने कब कहानी का हिस्सा बना लेंगे कि आप उसमें बस खोकर रह जाएंगे।

इन पुस्तकों को पढ़ने के बाद एक पाठक के रूप में आपको कुछ अलग अनुभव होगा, कुछ ऐसा जो आपको अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करेगा। ये पुस्तकें नैतिक संदेशों से भरपूर हैं, जो आपको एक बेहतर इंसान बनने में मदद करती हैं। वे आपके सामाजिक कौशल को भी बढ़ावा देने में भी मददगार हैं। इन पुस्तकों में लिखी गई बातें आपको सांस्कृतिक संदर्भों को समझने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाती हैं। साथ ही आपकी भावना और बुद्धि का पोषण करती हैं। ये पुस्तकें आधुनिकता के इस दौर में भी की अपनी कसौटी पर खरी उतरी हैं। इसलिए यदि आप पढ़ने की आदत डालना चाहते हैं, लेकिन यह नहीं समझ पा रहे कि शुरुआत कहां से करें, तो सोलवेदा ने आपके पढ़ने के लिए कुछ सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की एक सूची बनाई है। आइए, जानते हैं उन पुस्तकों के बारे में….

गुलिवर्स ट्रेवल्सजोनाथन स्विफ्ट

यह पुस्तक एंग्लो-आयरिश लेखक जोनाथन स्विफ्ट द्वारा लिखी गई है। किसी भी पाठक के लिए पुस्तक पढ़ने की शुरुआत करने के लिए यह एक सबसे अच्छी पुस्तक के रूप में से एक है। अखबार द गार्जियन की ‘100 सर्वश्रेष्ठ उपन्यासों’ की सूची में इसे तीसरे स्थान पर रखा गया है। इस पुस्तक को 18वीं शताब्दी में पहली बार प्रकाशित किया था। जब इसे पाठकों ने पढ़ा तो इसके बारे में कहना शुरू कर दिया कि यह पुस्तक बच्चों और वयस्कों को समान रूप से प्रभावित करती है। इस पुस्तक में कहानी नामधारी नायक लेमुएल गुलिवर का अनुसरण करती है, वह दुनिया के सुदूर क्षेत्रों का दौरा करने के लिए समुद्र पार करता है। इस पुस्तक को चार भागों में विभाजित किया है। प्रत्येक भाग में गुलिवर को काल्पनिक स्थलों जैसे लिलिपुट, ब्रोबडिंगनाग, ग्लुबडबड्रिब, लैंड ऑफ द होउह्नम्स आदि में यात्रा करते हुए दिखाया गया है। पुस्तक पाठकों को इन काल्पनिक स्थलों, वहां निवास करने वाले लोगों के बारे में जानकारी देती है। विशेष रूप से लिलिपुटियन के बारे में, जिनकी लंबाई छह इंच से कम बताई गई है। पुस्तक में उनका चित्रण आपका ध्यान भटकने नहीं देता है।

ट्रेजर आइलैंडरॉबर्ट लुइस स्टीवेन्सो

ट्रेजर आइलैंड एक बेहतरीन एडवेंचरस क्लासिक्स उपन्यास है। स्कॉटिश लेखक रॉबर्ट लुइस स्टीवेन्सन की यह पुस्तक पहली बार 1883 में प्रकाशित हुई थी। इसमें हॉकिन्स की काल्पनिक कहानी को दर्शाया गया है। वह एक दफन खजाने की खोज में रहता है। यह पुस्तक उस कालखंड में लिखी गई है, जो समुद्री लुटेरे और नौकायन जहाज की कल्पना को चित्रांत्रित करती है। इस पुस्तक ने भविष्य के साहसिक फंतासी साहित्य, विशेष रूप से समुद्री डाकुओं पर लिखे जाने वाले उपन्यासों को प्रेरित किया। यह पुस्तक अपनी आकर्षक पटकथा, ट्विस्ट और रोमांच को दर्शाती है। इसके कथानक के साहस, भाग्य और लालच के विषय में बताती है। जो काल्पनिक होने के बावजूद, सभी उम्र के पाठकों को पढ़ने के लिए विवश करती है।

टाइम मशीन, एचजी वेल्स

यह मात्र एक ऐसी पुस्तक है जिसने समय यंत्र की अवधारणा को स्थापित किया है। अंग्रेजी लेखक एचजी वेल्स द्वारा लिखित यह पुस्तक 1895 में प्रकाशित हुई थी। यह पुस्तक वैज्ञानिक कथा उपन्यास एक ऐसे यात्री की कहानी को बताता है, जो टाइम मशीन का उपयोग करके भविष्य की यात्रा करने की योजना बनाता है। पुस्तक में वर्ष 802-701 ई की यात्रा को दर्शाया गया है। यह एक डायस्टोपियन युग की कहानी को बताता है, जहां कहानी में मोरलॉक्स और एलोई भविष्यवादी मानव प्रजातियों का सामना करते हैं। वेल्स इस पुस्तक में विकास, समाज पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रभाव और मानवता पर उनकी राय जैसे कई विषयों की पड़ताल करते हैं। पुस्तक के कई पहलुओं को भविष्यवाणी के तौर पर लिखा गया है। डरहम विश्वविद्यालय के विक्टोरियन कथा के प्रोफेसर कहे जाने वाले साइमन जॉन जेम्स ने इस पुस्तक के बारे में द कन्वर्सेशन में लिखा है कि वेल्स के “लेखन को हवाई जहाज, टैंक, अंतरिक्ष यात्रा, परमाणु बम, उपग्रह टेलीविजन और विश्वव्यापी वेब की भविष्यवाणी करते देखा जा सकता है।” इस पुस्तक में लिखी गई बातें आज के समय में वैश्विक हथियारों की होड़ को रेखांकित करती हैं।

अराउंड वर्ल्ड इन 80 डेज़, जूल्स वर्न

1873 में प्रकाशित अराउंड द वर्ल्ड इन 80 डेज एक प्रसिद्ध यात्रा साहसिक उपन्यास है। जो एक धनी और सनकी अंग्रेज फिलैस फॉग के बारे में बताता है। फॉग को यह पता चलता है कि भारत में एक नए रेलमार्ग ने दुनिया भर में यात्रा करने की संभवाना पैदा कर दी है। वह एक क्लब में अपने साथी सदस्यों से एक शर्त लगाता है कि वह £20,000 जो आज के समय में लगभग 20 लाख 44 हजार 826 रुपए के बराबर है का एक बड़ा दाव लगाता है, जिसमें वह उस यात्रा को 80 दिन या उससे भी कम समय में पूरा करने की बात कहता है। वह वैलेट जीन पासपर्टआउट के साथ यात्रा शुरू करता है। जिसे पुस्तक में युगल अपने दुस्साहस में फंसते हुए और लक्ष्य की खोज में कई बाधाओं से लड़ते हुए दिखाया गया है।

चार्लोट्स वेब, ईबी व्हाइट

ईबी व्हाइट एक अमेरिकी लेखक हैं, जिन्होंने बच्चों के उपन्यास चार्लोट्स वेब की रचना की है। यह उपन्यास दिल को छू लेने वाली कहानी है, जो दोस्ती के गुणों का विस्तार करती है। इस पुस्तक में व्हाइट फर्न एरेबल नाम की एक छोटी लड़की और विल्बर नाम के एक सुअर की कहानी है, जो दोनों के बीच जुगलबंदी व एक रिश्ते की कहानी सुनाती है। एरेबर उसे मारे जाने से बचाती है। यह उपन्यास बच्चों की पसंदीदा क्लासिक में से एक है, क्योंकि यह दोस्ती और करुणा के महत्व को रेखांकित करती है। यह पुस्तक नए पाठकों द्वारा भी पढ़ा जा सकता है चाहे आप किसी भी आयु वर्ग के क्यों न हो।

हेइडी, जोहाना स्पायरी

स्विस लेखक जोहाना स्पायरी की यह पुस्तक बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए है। यह अवश्य पढ़ी जाने वाली एक उत्कृष्ट पुस्तक है। यह पुस्तक 1881 में प्रकाशित हुई थी। इसमें हेइडी नाम की एक लड़की की कहानी है, जो अपने दादा के साथ स्विस आल्प्स में निवास करती है। जब वह सिर्फ 6 वर्ष की थी, तब उसके माता-पिता का निधन हो गया था। पुस्तक में हेइडी के अपने दादा के साथ संबंधों का विवरण मिलता है, जो पहाड़ों में रहने वाले एक वैरागी हैं। लोगों के बीच उसके दादा की अच्छी प्रतिष्ठा नहीं है और वह लोगों से दूर है। लेकिन, वास्तव में उसके दादा का चित्रण एक दयालु और देखभाल करने वाले व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है। उन्हें ऐसे दर्शाया गया है, जो हेदी के लिए वह सब कुछ करते हैं, जो वह कर सकता है। वे उससे प्यार भी करते हैं। आगे कहानी में मोड़ तब आता है, जब हेदी फ्रैंकफर्ट जाती है, वहां वह व्हीलचेयर के सहारे चलने वाली लड़की क्लारा की दोस्त बन जाती है। हेइडी एक दिल को छू लेने वाली पात्र है, जो दोस्ती, प्यार और परिवार के महत्व पर आपको सोचने के लिए मजबूर करती है।

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।