इमोजी डे: आपके पसंदीदा इमोजी के लिए भी है खास दिन

इमोजी ने एक तरह से शब्दों का उपयोग कम कर दिया है। सिर्फ एक इमोजी (emoji) से कई सारे बातें कहीं जा सकती है। इमोजी का प्रभाव हर दिन बढ़ता जा रहा है। इसी प्रभाव को देखते हुए 17 जुलाई को इमोजी डे के रूप में मनाया जाता है।

खुशी, प्यार, दुख, गुस्सा…. इमोशन कोई भी हो, जब शब्द कम हो जाते हैं, तो हम इमोजी का सहारा लेते हैं। सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के इस ज़माने में इमोजी का इस्तेमाल सभी लोग करते हैं।

इमोजी ने डिजिटल इंटरैक्शन में आने के बाद से बातचीत को काफी आसान बना दिया है। इमोजी ने एक तरह से शब्दों का उपयोग कम कर दिया। सिर्फ एक इमोजी से कई सारे बातें कहीं जा सकती है। इमोजी का प्रभाव हर दिन बढ़ता जा रहा है। इसी प्रभाव को देखते हुए 17 जुलाई को इमोजी डे (Emoji Day) के रूप में मनाया जाता है।

एक अनुमान के अनुसार विश्वभर में हर दिन 2.4 बिलियन मैसेज हर दिन इमोजी के साथ भेजे जाते हैं। इमोजी को पिक्टोग्राम, लोगोग्राम, आइडियोग्राम या स्माइली भी कहा जाता है। टेक्स्ट मैसेजिंग के इस विजूअल मोड का पता पहली बार 1982 में लगा था। जब कंप्यूटर इंजीनियर स्कॉट फहलमैन ने इसके बारे में सुझाव दिया था।

इमोजी की शुरुआत की कहानी भी बहुत ही इंट्रेस्टिंग है। शुरुआत में ईमेल भेजने के लिए 250 शब्दों का ही इस्तेमाल किया जा सकता था। कम शब्दों की इस समस्या को सुलझाने के लिए 1999 में जापान के एक शिगेताका कुरीता ने इमोजी बनाया। उन्होंने इमोजी के करीब 176 सेट तैयार किए थे, जो छोटे-छोटे डॉट के रूप में थे।

वर्ल्ड इमोजी डे मनाने की शुरुआत 2014 में हुई थी। वहीं, इसे 2013 में ही ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी में शामिल कर लिया गया था। 2015 में इमोजी को ‘वर्ड ऑफ द ईयर’ के रूप में चुना गया। हम इस आर्टिकल में बताएंगे कि आखिर इमोजी का रंग पीला क्यों होता है और कौन-सी इमोजी का लोग सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं।

इमोजी का रंग पीला ही क्यों होता है?

इमोजी के रंग को लेकर वैसे तो ज्यादा रिसर्च नहीं हुई है, लेकिन ज्यादातर इमोजी पीले रंग के होते हैं। कुछ एक्सपर्ट मानते हैं कि इमोजी का रंग इंसान की स्किन टोन से मिलता हुआ बनाया गया। किसी खास रंग के स्किन कलर का इमोजी बनाने पर रेसिस्ट भी लग सकता था।

वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि हंसता और खिलता हुआ चेहरा पीला नजर आता है। इसलिए इमोजी का कलर पीला रखा गया। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि पीला कलर खुशी का प्रतीक है। इस कलर में इंसान के इमोशंस ज्यादा अच्छी तरह से व्यक्त किए जा सकते हैं।

सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले इमोजी

एक रिपोर्ट के अनुसार ‘खुशी के साथ आंसू’ और ‘ब्लोइंग ए किस’ इमोजी सबसे ज्यादा लोग उपयोग करते हैं। इसके बाद लोग स्माइलिंग फेस विद हार्ट आईज, किस मार्क, ओके हैंड, लाउडली क्राइंग फेस, बीमिंग फेस विद स्माइलिंग आईज, थ्मस अप, फोल्डेड हैंड्स और स्माइलिंग फेस विद सनग्लासेस इमोजी का उपयोग करते हैं।

इमोजी साधारण सी बातचीत को इंट्रेस्टिंग बनाते हैं। जो भावनाएं हम बोलकर या लिखकर जाहिर नहीं कर सकते हैं, वो इमोजी आसानी से हमारे लिए जाहिर कर देते हैं।

इस आर्टिकल में हमने आपको इमोजी की कहानी बताई। हमने बताया कि इमोजी की शुरुआत कैसे हुई और इमोजी क्यों खास है। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा कमेंट करके बताएं। साथ ही इसी तरह की और जानकारी के लिए पढ़ते रहें सोलवेदा हिंदी।

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।