श्रीलंका के 7 मंदिर

श्रीलंका के 7 मंदिर ले जाएंगे आपको आध्यात्म के करीब

चायपत्ती, दालचीनी की खेती के लिए श्रीलंका को खास तौर पर जाना जाता है। टूरिज़्म के नजरिए से भी श्रीलंका काफी मशहूर है। खास तौर पर हिंदुओं और बौद्ध धर्म के लिए यहां कई मंदिर हैं, जिनके दर्शन करने हर साल यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। श्रीलंका मंदिर के मामले में काफी धनी है। इस देश में कई भव्य और अनोखे मंदिर हैं।

‘भारतीय महासागर का मोती’ (pearl of the Indian Ocean) या फिर ‘भारत के आंसू की बूंद’ (teardrop of India), नाम से मशहूर देश श्रीलंका की खूबसूरती को बयां कर पाना बहुत मुश्किल है। चारों तरफ से पानी से घिरे इस द्वीप में हजारों जीव-जंतुओं का घर और लाखों पेड़-पौधों का जंगल बसा है। इस देश के किसी भी किनारे पर खड़े होने पर आपको समंदर की लहरें ही नजर आएंगी।

जब किसी बच्चे से आप समंदर की पेंटिंग बनाने को कहते हैं, तब वो पूरा पन्ना नीले रंग से रंग देता है और उसके बीच बनाता है एक छोटी-सी नाव। मैप पर श्रीलंका बिल्कुल उसी नाव के जैसा नजर आता है, नीले पानी से घिरा हुआ।

चायपत्ती, दालचीनी की खेती के लिए श्रीलंका को खास तौर पर जाना जाता है। टूरिज़्म के नजरिए से भी श्रीलंका काफी मशहूर है। खास तौर पर हिंदुओं और बौद्ध धर्म के लिए यहां कई मंदिर हैं, जिनके दर्शन करने हर साल यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। श्रीलंका मंदिर के मामले में काफी धनी है। इस देश में कई भव्य और अनोखे मंदिर हैं।

आज हम श्रीलंका में स्थित 7 खास मंदिरों के बारे में जानेंगे, जो यहां आने वाले टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस देश में बसे हर मंदिर में एक अलग बात है, कभी मंदिरों पर की गई कारीगरी, तो कभी यहां की अद्भुत मूर्तियां। सुंदरता ऐसी की बस नजर न हटे।

लेकिन, जो बात सबसे खास है वो है यहां के हर मंदिर से मिलने वाली शांति और सुकून। आप चाहे किसी भी मंदिर के दर्शन करें, आपको एहसास होगा कि हर मंदिर से एक सकारात्मक ऊर्जा आपके दिल तक पहुंच जाती है, जो आपके अंदर के शोर को शांत कर देती है।

श्रीलंका में स्थित ये 7 मंदिर ले जाएंगे आपको आध्यात्म के करीब: Temples of Sri Lanka in Hindi

कोलंबो में बसा गंगाराम मंदिर

कोलंबो शहर में स्थित गंगाराम मंदिर सबसे पुराने और मशहूर मंदिरों में से एक है। शहर के बीचों-बीच बसा ये मंदिर, बौद्ध अनुयायियों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र है। इस मंदिर में आपको आज की वास्तुकला और पुरानी संस्कृति का संगम नजर आएगा। मंदिर के अंदर स्थित बोधी पेड़, श्रद्धालुओं को अपनी ओर सबसे ज्यादा खींचता है। ये मंदिर पुरानी कलाकृतियों से पूरी तरह सजा हुआ है। इस मंदिर में आपको सुकून और शांति दोनों का दिल से एहसास होगा।

चिलाऊ में स्थित मुनेश्वरम मंदिर

यह मंदिर पांच अलग-अलग मंदिरों का घर है। यहां एक बौद्ध मंदिर, एक शिव मंदिर, एक गणेश मंदिर, एक काली मंदिर और एक अय्याननायक मंदिर भी है। यहां 28 दिनों तक चलने वाले मुनेश्वरम फ़ंक्शन का आयोजन भी होता है, जिसमें शामिल होने के लिए लोग अलग-अलग देशों से, अपनी अपनी आस्था के चलते आते हैं। कई लोग यहां महाशिवरात्री के अवसर पर भी आते हैं। अगर आप भी सबकुछ भूलकर कुछ दिनों के लिए ईश्वर की आराधना में डूबना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं।

जाफना में बसा माविदपुर मंदिर

भगवान स्कंदा जिन्हें युद्ध का देवता माना जाता है, वो भगवान शिव और माता पार्वती के बेटे हैं। जाफना में बसा ये मंदिर उनका ही है। हिंदु धर्म के लिए यह श्रीलंका का सबसे खूबसूरत मंदिर है। इस मंदिर की सुंदर नक्काशी और कलाकृति को देखकर कोई भी दांतों तले उंगली दबा लेगा। यहां की एक-एक दीवार को देखकर ऐसा लगता है जैसे बड़े सब्र और समय से, इनकी खूबसूरती को बढ़ाया गया है। यहां फैली शांति, मंदिर से आने वाली घंटी, श्लोक और पूजा की आवाज मन को शांत कर देती है।

दांबुला में बसा गुफा मंदिर

जैसा कि नाम से जाहिर है, यह मंदिर गुफा के अंदर निर्मित है। इसे दांबुला के ‘गोल्डन टेम्पल’ के नाम से भी जाना जाता है। यह श्रीलंका का सबसे बड़ा और संरक्षित गुफा मंदिर है। टूरिस्ट की मानें तो ये यहां का सबसे प्रचलित मंदिर है, जिसे देखने के लिए लोग खास तौर पर श्रीलंका आते हैं।

गुफा में बसे इस मंदिर में भगवान बुद्ध की कई प्रतिमाएं लगी हैं और दीवार पर भी काफी प्राचीन कलाकृति देखने को मिलती है। यहां देखने में सबकुछ जितना प्राचीन लगता है, उतना ही खूबसूरत भी लगता है। इसके अलावा यहां एक सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है, जो दिल को शांति और सुकून महसूस कराती है।

पेलियागोदा का केलानिया राजा महा विहार मंदिर

केलानिया राजा महा विहार मंदिर श्रीलंका के प्रचलित मंदिरों में से एक है, जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। श्रीलंका के सबसे पवित्र मंदिरों में से इसे एक माने जाने का कारण है कि लोग मानते हैं कि जब भगवान बुद्ध इस देश में आएं थे, तब वो इस मंदिर में ठहरे थे। मंदिर की दीवारें छोटी-छोटी कलाकृतियों से भगवान बुद्ध की कहानियां सुनाती हैं। अगर आप इस मंदिर को गौर से देखेंगे और मन से महसूस करेंगे तो आपको लगेगा कि भगवान सच में इस मंदिर में ही है। इस मंदिर का एहसास काफी शक्तिशाली है।

कैंडी में बसा पवित्र दांत अवशेष का मंदिर

श्रीलंका में बसे अन्य मंदिरों की तरह, यह मंदिर भी बाहर और भीतर से बेहद खूबसूरत है। लेकिन, यह मंदिर भगवान बुद्ध के दांत अवशेष के लिए काफी लोकप्रिय और पवित्र माना जाता है। रॉयल पैलेस कॉम्प्लेक्स के एक गोल्डन चैंबर में इस दांत अवशेष को सुरक्षित रूप से रखा गया है। आध्यात्मिकता में यकीन करने वाले लोग इस मंदिर का रुख कर सकते हैं। यहां की आवो-हवा में शांति और सुकून है।

त्रिंकोमाली में बसा थिरुकोन्नमलाई कोनेसर मंदिर

यह हिंदू मंदिर श्रीलंका के सबसे प्रचलित मंदिरों में से एक है। यह भगवान शिव के पांच निवासों में से एक है। मंदिर बाहर से विशालकाय शिव की प्रतिमा से सजा हुआ है, जो मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। यहां पहुंचकर कर दिल से एक पवित्रता और शांति का एहसास होता है।

इन मंदिरों के अलावा भी श्रीलंका में घूमने की जगह में कई भव्य और लोकप्रिय मंदिर, अन्य टूरिस्ट प्लेसेस आते हैं, जिन्हें आप अपनी ट्रिप के समय के अनुसार प्लान कर सकते हैं। ऐसी ही जगहों के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहें सोलवेदा हिंदी।

टिप्पणी

टिप्पणी

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।