विश्व साइकिल दिवस

स्वस्थ रहना है तो जान लें साइकिल चलाने के 8 फायदे

साइकिल चलाना ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है। रिसर्चों से पता चलता है कि साइकिल चलाने से मेंटल हेल्थ और मूड अच्छा रहता है। वहीं इससे एनर्जी के स्तर में भी काफी सुधार होता है। मेंटल हेल्थ में सुधार करने के लिए यह टॉप एक्टिविटी है।

साइकिल से हम सभी का बचपन जुड़ा हुआ है। बचपन में साइकिल चलाने में अलग ही खुशी मिलती थी। यह ऐसी खुशी थी, जो उस समय और किसी चीज़ में नहीं मिलती थी। लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं भाग-दौड़ भरे हमारे जीवन में साइकिल कहीं न कहीं पीछे छूट जाता है। हालांकि, कई लोग बड़े होने पर भी साइकिल चलाने की खुशी को महसूस करना पसंद करते हैं। साइकिल चलाने से न केवल बचपन की यादों से जुड़ने का मौका मिलता है, बल्कि इसके काफी सारे स्वास्थ्य लाभ भी हैं।

साइकिल चलाना ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है। रिसर्चों से पता चलता है कि साइकिल चलाने से मेंटल हेल्थ और मूड अच्छा रहता है। वहीं इससे एनर्जी के स्तर में भी काफी सुधार होता है। मेंटल हेल्थ में सुधार करने के लिए यह टॉप एक्टिविटी है।

तो चलिए सोलवेदा हिंदी के इस आर्टिकल में हम आपको साइकिल चलाने के फायदे के बारे में बताएंगे। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों ज़रूरी है, इसके बारे में भी जानकारी देंगे।

रिसर्च के अनुसार साइकिल चलाने के फायदे (Research ke anusar cycle chalane ke fayde)

रिसर्च के अनुसार आपको एक्सरसाइज करके एक सप्ताह में कम से कम 2000 कैलोरी जलानी चाहिए। लेकिन साइकिल चलाने से आप प्रति घंटे 300 कैलोरी बर्न करते हैं। अगर आप दिन में दो बार साइकिल चलाते हैं, तो आप ज़्यादा कैलोरिज लूज़ कर सकते हैं। ब्रिटिश रिसर्च के अनुसार हर दिन आधे घंटे साइकिल चलाने से एक साल में आप लगभग पांच किलो फैट बर्न कर सकते हैं। तो अगर आपका गोल वेट लॉस है तो साइक्लिंग आपके लिए परफेक्ट एक्टिविटी है।

साइक्लिंग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को होने वाले फायदे (Cycling se sharirik aur mansik swasthya ko hone wale fayde) 

मोटापा होता है कम 

वज़न कम करने का एक शानदार तरीका है साइकिल चलाना। साइकिल चलाने से आपका मेटाबॉलिज्म बुस्ट होता है और आपके शरीर से अतिरिक्त वज़न को घटा के मोटापे को कम करने में मदद मिलेगी। साइक्लिंग नेचुरल तरीके से मोटापे को कम करने का एक सही तरीका है। इससे आपको वेट लॉस के लिए अनहेल्दी तरीके को अपनाने की ज़रूरत नहीं होती है। साथ ही साथ इससे अन्य शारीरिक समस्या भी कम होती है।

बेहतर नींद आती है

साइकिल चलाने से आप थक जाते हैं, इसका यह फायदा होता है कि आपको इससे बेहतर नींद आती है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन ने उन लोगों को हर दिन 20 से 30 मिनटों तक साइकिल चलाने के लिए कहा जिनको इंसोम्निया की समस्या थी। इसका यह परिणाम रहा कि इन लोगों ने जब साइकिल चलाई, तो इन्हें बेहतरीन नींद आई और इनकी नींद से जुड़ी समस्या दूर हो गई।

इम्यूनिटी बुस्टर का करता है काम 

साइकिल चलाकर आप अपनी सफेद रक्त कोशिकाओं को उत्तेजित करके इम्यूनिटी में सुधार ला सकते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि किसी तरह की एक्सरसाइज इम्यूनिटी बुस्ट करने में हमारी मदद करती है। साइकिल चलाना भी इसी तरह का काम करता है। यह आपके एंड्योरेंस (Endurance) को बढ़ाता है।

कैंसर का रिस्क होता है कम 

हर दिन साइकिल चलाने से दिल की बीमारियां नहीं होती हैं। साथ ही इससे कैंसर का रिस्क भी काफी कम हो जाता है। ग्लासगों यूनिवर्सिटी के रिसर्च में पता चला है कि ऑफिस जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करने से लोगों में हार्ट की कीमारियां और कैंसर का खतरा आधा हो जाता है।

मानसिक स्वास्थ्य में होता है सुधार 

साइकिल चलाने से एंग्जाइटी जैसी बीमारी को दूर किया जा सकता है। इससे तनाव को भी दूर किया जा सकता है। साइकिल चलाने से ब्रेन में रक्त का बहाव काफी बढ़ जाता है, जो एक्सरसाइज करने के बाद भी 40 प्रतिशत तक हाई रहता है। साइक्लिंग करने से आपकी दिमागी ताकत बढ़ती है और इससे बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है। इसके अलावा साइक्लिंग से मानसिक स्वास्थ्य (Mental Wellbeing) में अलग-अलग तरह से सुधार होता है।

लंग्स भी रहते हैं स्वस्थ  

रिसर्च के अनसार जो लोग ऑफिस जाने या फिर अन्य काम के लिए साइकिल का प्रयोग करते हैं, वो कार से या अन्य तरह के वाहनों से यात्रा करने से कम पॉल्यूशन के संपर्क में आते हैं। किंग्स कॉलज ऑफ लंदन ने एक ड्राइवर, एक बस ट्रैवलर, एक पैदल सफर करने वाले और एक साइकिल चलाने वाले पर रिसर्च किया, तो पता चला किया तो पता चला कि कार ड्राइवर ने साइकिल चालक की तुलना में पांच गुणा अधिक पॉल्यूशन के स्तर का अनुभव किया है। इसलिए साइकिल चलाने से हमारा लंग्स भी स्वस्थ रहता है।

शारीरिक ताकत बढ़ाने में मिलती है मदद 

शरीर में ताकत बनाए रखने में साइकिल चलाने से काफी मददद मिलती है। यह ना केवल आपके पैरों बल्कि पूरी शरीर का ताकत बढ़ाने में मदद करता है। यह एक किफायती फिजिकल एक्टिविटी है। साइकिल चलाने से शरीर में ब्लड का बहाव बढ़ता है। इससे आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।

डायबिटीज से भी होता है बचाव 

डायबिटीज होने का प्रमुख कारण शारीरिक एक्टिविटी की कमी मानी जाती है। फिनलैंड में रिसर्च में पाया गया कि जो लोग हर दिन 30 मिनट से ज़्यादा साइकिल चलाते हैं, उन्हें डायबिटीज का का खतरा 40 प्रतिशत तक कम रहता है। इस तरह से साइक्लिंग डायबिटीज से भी बचाव करती है।

इस आर्टिकल में हमने साइकिल चलाने के फायदे के बारे में बताया। यह आर्टिकल पढ़कर आपको कैसा लगा, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं। इसी तरह के और भी जानकारी के लिए पढ़ते रहें सोलवेदा हिंदी। साथ ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सही रखने के लिए चलाते रहें साइकिल।

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।