सुबह जल्दी उठने से शरीर और मन पर पड़ते हैं कई सकारात्मक प्रभाव

सुबह का वातावरण हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप हर समय थकान, उदासी और चिड़चड़ापन महसूस करते हैं, तो कुछ दिन जल्दी उठकर देखें।

आज के समय में कई लोगों का सूरज निकलने से पहले बेड छोड़ने के विचार से ही मूड खराब हो जाता है। वहीं, एक कहावत है कि सुबह जल्दी उठना इंसान को स्वस्थ, धनी और बुद्धिमान बनाता है। ऋषि मुनियों और विद्वानों ने सुबह उठने के कई फायदे बताएं हैं। सुबह का वातावरण हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप हर समय थकान, उदासी और चिड़चड़ापन महसूस करते हैं, तो कुछ दिन जल्दी उठकर देखें। 

प्राचीन भारतीय चिकित्सा प्रणाली का मानना है कि सुबह चार से छह बजे के बीच उठना नकारात्मक सोच और एंग्जाइटी को रोकने, पॉजिटिविट रहने का सबसे अच्छा तरीका है। तो चलिए सोलवेदा हिंदी के इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि सुबह जल्दी उठने से शरीर और मन पर क्या सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। 

जामा साइकियाट्री मैगजीन में प्रकाशत एक रिसर्च के अनुसार सामान्य समय से एक घंटा पहले जगने से, डिप्रेशन से पीड़ित इंसान के जोखिम को 23 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। कोलोराडो बोल्डर यूनिवर्सिटी, एमआईटी और हार्वर्ड के ब्रॉड इंस्टीट्यूट की ओर से किए गए 8,40,000 रिसर्च के अनुसार भी सुबह जल्दी उठने से डिप्रेशन की और मानसिक तनाव की समस्या कम होती है।

सुबह जल्दी उठने के फायदे (Subah jaldi uthne ke fayade)

अगर आप सोच रहें कि आप मॉर्निंग बर्ड हों या नाइट आउल, दोनों बराबर ही है तो आप गलतफहमी में हैं। आइए सुबह जल्दी उठने के लाभ के बारे में जानते हैं।

सुबह जल्दी उठना इन कारणों से है ज़रूरी:

बेहतर मूड और मेंटल हेल्थ 

जो लोग जल्दी उठते हैं, उनकी सोच रात में देर तक सोने वालों से ज़्यादा पॉजिटिव होती है। वे हमेशा पॉजिटिव रहते हैं और उन्हें डिप्रेशन ज़्यादा परेशान भी नहीं करता है। वहीं, जो लोग जल्दी उठते हैं, वो जल्दी सो भी जाते हैं। जब आप सात से नौ घंटे तक सोते हैं, तो आपके शरीर को पूरा आराम मिलता है। साथ ही दिमाग को भी आराम करने के लिए पर्याप्त समय मिलता है, जिससे आप अगले दिन बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं। इसके साथ-साथ मेंटल हेल्थ भी ठीक रहता है। 

स्ट्रेस कम होता है

सुबह जल्दी उठने से स्ट्रेस कम होता है। साथ ही ऐसा करके किसी भी काम के लिए समय के दबाव को आप कम कर सकते हैं। यही नहीं बल्कि अगर आप सुबह जल्दी उठेंगे, तो आप खुद को फ्रेश और स्ट्रेस-फ्री भी महसूस करेंगे। वहीं, अगर आप लेट से सोकर उठते हैं, तो दिन में आपके पास किसी भी काम को पूरा करने के लिए कम समय होता है। जब समय कम होगा तो आप स्ट्रेस से परेशान रहेंगे। 

आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है

जब आप जल्दी सोकर उठते हैं, तो आप कई अच्छी आदतों का लाभ ले पाते हैं। साथ ही आप हर चीज़ को लेकर पॉजिटिव रहते हैं, जिससे आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है। आप अपने जीवन में हमेशा कुछ नया करने के लिए तैयार रहते हैं। 

प्रोडक्टिविटी बढ़ती है

सुबह जल्दी उठने के कई फायदे होते हैं। सुबह जल्दी उठने से आपको अपने पूरे दिन को प्लान करने का समय मिलता है, जिससे आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ जाती है। साथ ही आप किसी भी काम को समय से और बेहतर तरीके से कर पाते हैं। 

शांति का अनुभव 

सुबह जल्दी उठना, आपको कई तरह से स्वस्थ रहने में मदद करता है। जल्दी उठने से आप अपने जीवन में भाग-दौड़ वाली ज़िंदगी को शुरू करने से पहले ही सुबह की सुकून भरी शुरुआत करते हैं। इससे आपको शांति मिलती है, जिससे आपके मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। 

सोलवेदा हिंदी के इस आर्टिकल में हमने आपको सुबह जल्दी उठने के फायदे बताने के साथ ही इसका आपकी लाइफ पर क्या असर पड़ता है, इसके बारे में भी बताया। 

आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए सोलवेदा हिंदी से जुड़े रहें।

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।