Power nap का जादू

पढ़िए कैसे और क्या होता है पावर नैप का जादू

इंसान के लिए आठ घंटे की नींद बहुत ज़रूरी होती है। लेकिन आजकल के बिज़ी शेड्यूल और लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर ऐसा पॉसिबल नहीं हो पाता है। इसलिए कई लोग ‘पावर नैप’ के सहारे अपनी नींद पूरी करते हैं।

स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने के लिए अच्छी नींद बहुत ज़रूरी है। साथ ही पॉजिटिव माइंडसेट के साथ पूरे दिन काम करने के लिए भी नींद का पूरा होना काफी मायने रखता है। अच्छी नींद से आप अपने आप को अच्छी तरह से फिट रख पाते हैं। अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती है, तो आप पूरा दिन थका-थका महसूस करेंगे, जिसका प्रभाव आपके काम पर भी होगा।

ऐसा कहा जाता है कि इंसान के लिए आठ घंटे की नींद बहुत ज़रूरी होती है। लेकिन आजकल के बिज़ी शेड्यूल और लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर ऐसा पॉसिबल नहीं हो पाता है। इसलिए कई लोग ‘पावर नैप’ के सहारे नींद पूरी करते हैं। पावर नैप यानी दिन में ली गई नींद की ऐसी झपकी, जो आपको फिर से तरोताज़ा कर देती है।

एक सर्वे के अनुसार अमेरिका में एक तिहाई जवान लोग पावर नैप लेते हैं। पावर नैप का कॉन्सेप्ट इन दिनों काफी प्रचलित है। लोगों का मानना है कि ये आठ घंटे की नींद पूरी नहीं कर पाने की वजह से शरीर पर होने वाले असर को कम कर देता है। हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि झपकी यानी पावर नैप से क्या फायदा होता है, साथ ही इसे लेना कब सही होता है।

झपकी लेने का सही वक्त (Best time to take power nap)

पावर नैप लेने का कोई सही समय नहीं होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार झपकी लेने का सही समय पूरी तरह से व्यक्ति पर निर्भर करता है। अगर आप सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे का शिफ्ट करते हैं, तो आपके लिए पावर नैप लेने का सही समय दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक होता है, वो भी लंच करने के बाद का समय। शाम में 4 बजे के बाद झपकी लेना सही नहीं होता है। शाम 4 बजे के बाद पावर नैप लेना आपकी रात की नींद को प्रभावित कर सकता है।

वहीं, अगर कोई व्यक्ति लगातार अच्छी नींद नहीं ले पा रहा है और सिर्फ पावर नैप से काम चला रहा, तो वह उस व्यक्ति से अच्छी स्थिति में है, जो न तो झपकी ही ले पा रहा है और न ही अच्छी तरह से रात को सो पा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पावर नैप नींद की कमी को काफी हद तक पूरा कर देता है।

20 से 30 मिनट का पावर नैप लें (Take power nap of 20 to 30 minutes)

सुबह सोकर उठने के बाद लोग अपने काम में लग जाते हैं। इसी बीच अगर 20 से 30 मिनट की झपकी लेने का मौका मिल जाता है, तो इंसान काफी अच्छा महसूस करता है। झपकी लेने के बाद बॉडी में फुर्ती आ जाती है, साथ ही साथ ऐसा लगता है कि दिमाग और शरीर चार्ज हो गया हो।

स्लीप फाउंडेशन के अनुसार पावर नैप 30 मिनट से ज़्यादा का नहीं होना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि 30 मिनट से ज़्यादा सोने पर शरीर गहरी नींद में चला जाता है। इसकी वजह से नींद पूरी किए बिना उठने से लोग सुस्ती महसूस करते हैं।

पावर नैप लेने के हैं कई फायदे (Benefits of power nap)

थकान कम होती है

आप जब सोते हैं, तो आपका दिमाग आराम कर रहा होता है। इसी आराम से दिमाग एक तरह से चार्ज होता है, जिससे आप अगले दिन फिर से काम करने के लिए तैयार हो पाते हैं।

सुबह जब हम उठते हैं, तो फ्रेश महसूस करते हैं, लेकिन शाम तक हम काम करते-करते थकान महसूस करने लगते हैं। हालांकि, अगर आप दिन में पावर नैप लेते हैं, तो दिमाग फिर से फ्रेश महसूस करने लगता है और आप काफी अच्छी तरह से अपना काम पूरा कर पाते हैं।

सीखने की भी बढ़ती है क्षमता

प्रोग्रेस इन ब्रेन रिसर्च जर्नल में प्रकाशित स्टडी में पाया गया कि नींद की कमी से दिमाग की सीखने की क्षमता कम हो जाती है। नींद की कमी से पढ़ी हुईं चीज़ें भी याद नहीं रह पाती हैं। लेकिन, अगर आप पावर नैप लेते हैं, तो दिमाग फ्रेश महसूस करता है, जिससे आपकी सीखने की क्षमता बढ़ जाती है।

वर्क परफॉमेंस बेहतर होता है

हममें से ज़्यादातर लोग आठ से नौ घंटे तक आफिस में काम करते हैं। इतनी देर तक लगातार काम करने से दिमाग थक जाता है। इसलिए दिमाग को आराम की ज़रूरत होती है।

जर्नल वर्क एनवायरमेंट हेल्थ में प्रकाशित आर्टिकल के अनुसार इंसान अगर चार घंटे काम करने के बाद 20 से 30 मिनट का पावर नैप ले लेता है, तो उसकी काम करने की क्षमता पूरे दिन लगातार काम करने वालों से 35 से 40 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

इसके अलावा भी पावर नैप लेने के कई फायदे हैं। इससे दिल सेहतमंद बना रहता है और स्ट्रेस भी कम होता है, जो इंसान को पॉजिटिव बनाए रखता है। वहीं, इससे मूड भी अच्छा रहता है, जो फोकस्ड होकर काम करने में हमारी मदद करता है।

आपको आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट कर के ज़रूर बताएं। इसी तरह के और इनफॉर्मेटिव आर्टिकल पढ़ते रहें सोलवेदा हिंदी पर।

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।