नींद आने के उपाय

नींद आने के 5 उपाय जानकर हो जाएंगे हैरान, जानें सीक्रेट टिप्स

देर रात तक ओटीटी पर टीवी देखने, पार्टी करने और टेंशन लेने के कारण क्या आपको भी नींद नहीं आ रही है और क्या आप भी अच्छी नींद आने के उपाय ढूंढ रहे हैं? अगर, आपका जवाब हां है, तो इन तरीकों को आजमाकर अच्छी नींद ले सकते हैं। जानने के लिए पढ़ें ये खास लेख।

बीमारियां, खराब जीवनशैली, ऑफिस की चिंता और परिवार की जिम्मेदारी सहित अन्य कारणों की वजह से नींद न आने की समस्या हो सकती है। यदि आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो समय पर नींद आने के उपाय आजमाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

इन उपायों की मदद से आपको अच्छी नींद आएगी और आपकी सुबह तरोताजा होगी, जिससे आप हर दिशा में अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे। अच्छी नींद के लिए आज ही लाएं, अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव।

एक्सरसाइज के लिए समय निकालें

क्या तुमने किसी को रिक्शे में सोते हुए देखा है? या फिर तुम इस रिक्शे को कितने में बेच रहे हो? मजदूर वर्ग के लोगों को अच्छी नींद इसलिए आती है, क्योंकि वे कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन, ऑफिस जाने वाले लोग शारीरिक मेहनत करने की बजाय मेंटल प्रेशर ज्यादा झेलते हैं। ऐसे में अगर आप अच्छी नींद आने के उपाय ढूंढ रहें हैं, तो आपको एक्सरसाइज के लिए समय निकालना चाहिए। हालांकि, अगर आपके पास समय कम है तो आप वॉक पर भी जा सकते हैं।

शोध से पता चला है कि एक्सरसाइज करने से नेचुरल स्लीप हार्मोन मेलाटोनिन रिलीज होता है। इससे अच्छी नींद आती है। आप एक्सरसाइज के लिए कितना समय निकालते हैं, उसपर भी नज़र रखें।

सोने का एक समय तय करें और उसी समय पर सोएं

लोगों की कोशिश यही होनी चाहिए कि 8 घंटे से अधिक न सोएं। व्यस्कों के लिए दिनभर में 7 घंटे सोना काफी होता है। नींद आने के उपाय आजमाना चाहते हैं तो हर दिन एक निश्चित समय पर सोएं। ऐसा करने से हमारा शरीर तय समय पर सोने का आदी हो जाएगा।

अगर आपको फिर भी नींद आए, तो तो आप कुछ पढ़ें या फिर म्यूजिक सुनें

सिर्फ सोने के लिए बेड का इस्तेमाल करें

कई लोगों की आदत होती है कि फोन पर बात करने के लिए या फिर ऑफिस का बचा हुआ काम करने के लिए बेड पर लेट जाते हैं। लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। बेड पर सोते हुए टीवी और मोबाइल भी नहीं चलाना चाहिए। जब भी आपको सोना हो तभी बेड पर जाएं। नींद आने के उपाय में आप इसे भी आजमाकर अच्छी नींद पा सकते हैं।

खाने और पीने पर दें ध्यान

अच्छी नींद का संबंध खाने-पीने से भी जुड़ा हुआ है। बिना खाना खाए, कभी नहीं सोना चाहिए। सोने से पहले ज्यादा खाना खाने से भी बचना चाहिए। कोशिश करें कि सोने से कुछ घंटे पहले खाना खा लें। ऐसा करने से आपको सोते वक्त परेशानी नहीं होगी।

निकोटीन, कैफीन और शराब का सेवन भी आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है। कोशिश करें कि सोने के पहले इनका सेवन न करें। इनका सेवन करने से शुरुआत में आपको नींद आ सकती है, लेकिन आगे चलकर आपकी स्लीप साइकिल बिगड़ सकती है। इसके कारण रात में हार्टबर्न की समस्या भी हो सकती है।

तनावमुक्त रहें

सुबह की चिंता, रात में आपकी नींद को प्रभावित कर सकती है। इसलिए चिंता न करें। अगर किसी बात की चिंता आपको सता रही हो, तो सोने से पहले उसका समाधान कर लें। आप चाहें तो कुछ डीप ब्रिदिंग एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए लंबी सांस लें और धीरे-धीरे सांस को छोड़ें। इस कुछ देर तक इसे दोहराएं। इस प्रक्रिया की मदद से भी आप तनावमुक्त हो सकते हैं। नींद आने के उपाय में आप इस तरीके को भी आजमा सकते हैं।

नींद की कमी किसी बीमारी का हो सकती है संकेत, लें डॉक्टरी सलाह

नींद न आना किसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है। रात में खर्राटे लेना, पेट, छाती या गले में दर्द होना आदि, स्लीप डिसऑर्डर की श्रेणी में आते हैं। ये लक्षण स्लीप एप्निया (sleep apnea) और गेस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लेक्स डिजीज (gastroesophageal reflux disease or GERD) के हो सकते हैं। अगर आपको इन तमाम समस्याओं के कारण रात में नींद नहीं आती है, तो आपको डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।

नींद आने के उपाय जानकर आपको कैसा लगा, हमें कमेंट करके बताएं। हेल्दी रहने के लिए ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहें सोलवेदा पर।

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।