अच्छे विचार positivity कि तरफ ले जाते हैं

जब भी मुश्किलों से घिरे हों तो अच्छे विचारों से पाएं प्रेरणा

अच्छे विचार आपको कभी भी नेगेटिव नहीं होने देंगे। इससे आपको हमेशा सही तरीके से जीवन जीने की प्रेरणा मिलेगी और आप पॉजिटिव एनर्जी के साथ ज़िंदगी के सफर में आगे बढ़ते रहेंगे।

भगवान कृष्ण भगवद्गीता में कहते हैं,

बुद्धिर्ज्ञानमसम्मोहः क्षमा सत्यं दमः शमः।

सुखं दुःखं भवोऽभावो भयं चाभयमेव च॥

जीवन में हमें अलग-अलग अनुभव होते हैं- खट्टे-मीठे, अच्छे-बुरे। हमें इन सभी अनुभवों से सीख लेने की जरूरत है। जब भी हम मुश्किलों से घिरे होते हैं, तो हमें अपने अनुभव और आस-पास के वातावरण से अच्छे, बुरे की सीख मिलती है। इससे हमारे अंदर खुद का विचार डेवलप होता है। इसलिए जब भी मुश्किलों से घिरे हों तो अच्छे विचारों से प्रेरणा लें। पॉजिटिव थॉट्स आपको कभी भी नेगेटिव नहीं होने देंगे। इससे आपको हमेशा सही तरीके से जीवन जीने की प्रेरणा मिलेगी और आप पॉजिटिव एनर्जी के साथ ज़िंदगी के सफर में आगे बढ़ते रहेंगे।

पॉजिटिव थॉट्स (Positive thoughts) आपको कहीं से भी मिल सकते हैं, जैसे किताबों से, मॉटिवेशनल स्पीकर की बातों से या फिर घर के बड़े-बुजुर्गों के अनुभव को सुनने से। भगवान श्रीकृष्ण गीता में समझाते हैं कि हमें जीवन में उन चीजों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो हमें बेहतर बनने का मार्ग दिखाए। अगर आप कोई किताब पढ़ रहे हैं, तो ऐसी किताब पढ़ें जो आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। अगर आप दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताते हैं, तो उन दोस्तों में जो भी अच्छी चीजें सीखने लायक हैं, वो सीखें। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताएं। उनसे आपको काफी अच्छे विचार सुनने को मिलेंगे, जिनसे आप काफी कुछ सीख पाएंगे। यदि आप ट्रैवल कर रहे हैं, तो आस-पास चल रही उन चीजों पर ध्यान दें, जो आपको पॉजिटिव मॉटिवेशन दें। इससे आप सभी मुश्किलों से बाहर निकल जाएंगे।

इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे पॉजिटिव थॉट्स आपको प्रेरणा दे सकते हैं।

दिन की शुरुआत अच्छे विचारों से करें

दिन की शुरुआत सकारात्मक बातों से करें। पॉजिटिव थॉट्स को पढ़ने या सुनने से नेगेटिविटी दूर भागती है और पॉजिटिविटी पास आती है। दिन की शुरुआत यदि पॉजिटिविटी से होती है, तो पूरे दिन हम पॉजिटिव रहते हैं और सभी मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। आप जब पॉजिटिव रहते हैं, तो आपका दिमाग सही तरीके से सोचता है, जो सही डिसीजन लेने में आपकी मदद करता है। मुश्किल वक्त में यदि आपने सही डिसीजन ले लिया, तो समझिए आप सभी परेशानियों से बाहर आ गए। ऐसा इसलिए है क्योंकि इंसान को परेशानी तभी सबसे ज्यादा घेरती है, जब वो नेगेटिविटी से घिरा रहता है। पॉजिटिव थॉट्स आपको सभी परेशानियों का डट कर सामना करने की एनर्जी देते हैं ।

हमेशा अपने आप को खुश रखें

खुद को खुश रखने से आप कई बाधाएं आसानी से पार पा सकते हैं। जब आप खुद को खुश रखते हैं तो आप पॉजिटिव रहते हैं और खुद में मॉटिवेटेड रहते हैं। इस दौरान आपके दिमाग में सकारात्मक बातें आती हैं, जो आपको पॉजिटिव एनर्जी देती हैं।

पॉजिटिव लोगों के साथ रहें

ज़िंदगी को यदि खुशहाल रखना है तो पॉजिटिव लोगों के साथ रहें। इससे आपके दिमाग में अच्छे ख्याल आते हैं। यदि आप पॉजिटिव लोगों से घिरे रहते हैं, तो हर चीज में पॉजिटिविटी देखते हैं। आप सामने चल रही नेगेटिविटी को भूल जाते हैं या उस ओर ध्यान ही नहीं देते हैं। इससे आपके अंदर हर मुश्किल का सामना करने की हिम्मत आ जाती है। आप कभी भी कुछ गलत नहीं सोचते हैं। कुछ गलत नहीं सोचने का मतलब है कि आप अच्छा सोचने लगते हैं, जो आपको जीवन को सही तरीके से जीने की प्रेरणा देती है। ये प्रेरणा ज़िंदगी को जीने का एक नया नज़रिया देती है और यही नज़रिया आपको मुश्किलों से बाहर निकालता है।

अच्छे विचार वाले किताब पढ़ें

जीवन जीने के सभी पहलुओं को समझने के लिए किताब पढ़ना बहुत ज़रूरी है। किताब हमें समाज को समझने के साथ-साथ, हर उन विषयों की जानकारी देती है, जिससे हमें प्रेरणा मिल सके। अच्छे लेखकों की किताब पढ़ने से हमारे दिमाग में पॉजिटिव थॉट्स आते हैं। ऐसी किताबों से हमें सीख मिलती है। यही सीख हमें परेशानी के वक्त पर मदद करती है। किताब पढ़ने से सोचने की ताकत बढ़ती है और जब हम सही तरीके से सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में अच्छे विचार आने लगते हैं। यही विचार हमें मुश्किलों से बचाने में मदद करते हैं।

उन्हें जानें, जिन्होंने कठिनाइयों के बाद भी ऊंचाइयों को पाया

दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कई मुश्किलों का सामना करते हुए भी ऊंचाइयों को पाया है, जैसे- एपीजे अब्दुल कलाम, अल्बर्ट आइंस्टीन, महात्मा गांधी आदि। इन सभी ने कठिनाइयों का सामना करते हुए खुद को तो अच्छा बनाया ही, साथ ही साथ समाज में रह रहे अन्य लोगों के लिए भी रास्ता बनाया। इनके बताए रास्ते पर चलते हुए कितने ही लोगों ने अपनी ज़िंदगी में चल रही परेशानियों का डटकर सामना किया और उससे बाहर भी निकले। जब आप विश्व के महान लोगों के बारे में पढ़ेंगे, तो आपको जीवन को सही तरीके से जीने के तरीकों के बारे में पता चलेगा। इनके मॉटिवेशनल थॉट्स को अपने जीवन में लागू करने से आप सभी परेशानियों का सामना आसानी से कर लेंगे।

कुछ ऐसे अच्छे विचार, जिनसे प्रेरणा मिलती है

स्वामी विवेकानंद

दिन में एक बार खुद से ज़रूर बात करो,

नहीं तो आप दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण इंसान से

बात करने का मौका खो देंगे।

महात्मा गांधी

उफनते तूफान को हराना है,

तो अधिक जोखिम उठाते हुए

हमें पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ना होगा।

सुभाष चंद्र बोस

जीवन में अगर संघर्ष न रहे,

किसी भी भय का सामना न करना पड़े,

तो जीवन का आधा स्वाद ही खत्म हो जाता है।

स्टीव जॉब्स

आपका समय सीमित है, इसलिए किसी और की ज़िंदगी जी कर इसे खराब मत  न करें। बेकार की सोच में न फंसे, अपनी ज़िंदगी को दूसरों के हिसाब से न जिएं। औरों के विचार के शोर में अपने अंदर की आवाज़ को, अपने इन्ट्यूशन को डूबने न दें। वे पहले से ही जानते हैं कि तुम सच में क्या बनना चाहते हो, बाकी सब गौण हैं।

मार्टिन लूथर किंग जूनियर

अगर आप उड़ नहीं सकते तो दौड़िए,

अगर दौड़ नहीं सकते तो चलिए

और अगर चल भी नहीं सकते तो रेंगिए,

जो कुछ भी कीजिए, लेकिन

आपको सिर्फ आगे ही बढ़ना है।

इस लेख के माध्यम से हमने आपको पॉजिटिव थॉट्स से मिलने वाली प्रेरणा के बारे में बताया। यह लेख पढ़कर आपको कैसा लगा, हमें कमेंट करके बताएं। इसी तरह के और लेख पढ़ने के लिए पढ़ते रहें सोलवेदा हिंदी।

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।