सुबह जल्दी उठना

सुबह जल्दी उठने के फायदे समझें

सुबह-सुबह जल्दी उठने की आदत आपको स्वस्थ रखने के साथ ही तनाव मुक्त और ऊर्जावान रखने में भी सहायक होती है।

हममें से काफी लोगों को सुबह जल्दी जगने में परेशानी होती है। लेकिन वह कहावत ‘जो सोएगा, वो खोएगा’, काफी हद तक सही है। सुबह जल्दी उठने का मतलब यह है कि आप अपने लिए दिन में ज्यादा वक्त निकाल रहे हैं साथ ही यह आदत आपकी याददाश्त और बाकी बातों पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। एथलीट से लेकर उद्योजक तक सभी इसका पालन करते हैं। उदाहरण के तौर पर एप्पल के सीईओ टिम कुक अपनी सुबह की शुरुआत तड़के पौने चार बजे करते हैं, जबकि ओलंपियन तैराक कैरोलाइन बरकल सुबह साढ़े 5 बजे उठकर व्यायाम करती हैं। लेकिन इस बात की गारंटी नहीं है कि आप उपरोक्त उदाहरण को देखकर अपनी उत्पादकता में इजाफा कर लेंगे, लेकिन सुबह जल्दी जगने की आदत को आप फिर भी नहीं अपनाएंगे।

उत्पादकता के लिए यह जरूरी है कि आप अपने नियत समय पर सोने चले जाएं। एक अध्ययन के अनुसार अनियमित निंद्रा और उठने के पैटर्न का सीधा संबंध शिक्षा, शरीर की आंतरिक घड़ी और सोने/उठने के समय के साथ होता है। अध्ययनकर्ताओं ने 61 अंडर ग्रेजुएट छात्रों के निंद्रा पैटर्न का 30 दिनों तक अध्ययन कर इसे उनकी शिक्षा के प्रदर्शन के साथ जोड़कर देखा। उन्होंने पाया कि जिन छात्रों का सोने और उठने का समय तय नहीं था, उन्हें उन लोगों की तुलना में कम अंक मिले, जो नियत समय पर सोते और उठते थे। ऐसे में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप जल्दी सोते हैं या फिर देर से, लेकिन सोने और उठने का एक नियत समय होना चाहिए। इसका पालन करना काफी अहम होता है।

खैर, सुबह जल्दी जगने के कई फायदे होते हैं। सुबह जल्दी जगने की आदत आपको स्वस्थ रखने के साथ ही तनाव मुक्त और ऊर्जावान रखने में भी सहायक होती है। जब आप इस आदत को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं तो आपको जो फायदे होते हैं, हम यहां उसकी चर्चा करने वाले हैं।

एक्सरसाइज के लिए ज्यादा वक्त (Exercise ke liye jyada waqt) 

जब आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आप खुद के लिए दिन में ज्यादा समय हासिल करते हैं। आप इस अतिरिक्त वक्त का उपयोग व्यायाम करने में लगा सकते हैं। आप शाम को भी अपना काम निपटाने के बाद व्यायाम कर सकते हैं, लेकिन यह रोजाना संभव नहीं हो सकता। कभी-कभी आपको घर जल्दी पहुंचना होता है या फिर ऑफिस में ही कोई काम निकल आता है। ऐसे में दिन की शुरुआत में ही व्यायाम करना लाभदायक साबित होता है। सुबह-सुबह आप बगैर किसी चिंता के व्यायाम कर अपना सारा ध्यान उस पर केंद्रित कर सकते हैं। एक अध्ययन से पता चला है कि सुबह व्यायाम करने वाले व्यक्ति अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने में सफल होते हैं।

नाश्ता कर सकेंगे (Nashta kar sakenge)

रातभर चैन से सोने और सुबह व्यायाम करने के बाद सुबह का नाश्ता काफी अहम हो जाता है। वेबएमडी के अनुसार, “सुबह का नाश्ता आपके मेटाबॉलिज्म (उपापचय) की शुरुआत करता है, ताकि आपको दिनभर कैलोरी बर्न करने में सहायता मिल सके। इससे आपको वह ऊर्जा भी मिलती है जो आपको अपने काम पर ध्यान लगाने में सहायक साबित होती है।”

हालांकि देर से उठने वाले अक्सर देर होने की वजह से जल्दबाजी में घर से निकलते हैं और नाश्ता करने का इरादा त्याग देते हैं। अनेक बार वह भोजन भी नहीं कर पाते। एक शोध के अनुसार नाश्ता नहीं करने वाले लोग मोटापे को न्योता देकर आलसी बनते चले जाते हैं। शोध के अनुसार, “शोधकर्ताओं ने नाश्ता करने की नियमितता और 5 वर्ष की अवधि में शरीर के वजन में होने वाले परिवर्तन का 2200 किशोरों में अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि नियमित नाश्ता करने वालों की खुराक भी अच्छी थी और वे शारीरिक रूप से ज्यादा सक्रिय भी पाए गए। अनियमित नाश्ता करने वालों के साथ ऐसा नहीं था।” दूसरी ओर सुबह जल्दी उठने के साथ नाश्ता न करने का कोई बहाना भी नहीं होता। ऐसे में आप सुबह जल्दी जगने की आदत डालकर नाश्ता नियमित रूप से करने में सफल रहेंगे, जिसके लाभ हम आपको बता ही चुके हैं।

तनाव कम होगा (Tanav kam hoga)

आपने सुबह न जाने कितनी ही बार अलार्म को बंद किया होगा। आप उसी वक्त उठते हैं जब आपके पास बिल्कुल वक्त नहीं बचता और आपको कहीं जाना होता है। जब आप सुबह देर से दिन की शुरुआत करते हैं तो आप हर बात को जल्दबाजी में निपटाने पर मजबूर हो जाते हैं और असल में जब आप काम की शुरुआत करते हैं तो आप थकावट, चिड़चिड़ापन और तनाव महसूस करते हैं। परंतु सुबह जल्दी उठने पर आपको जल्दबाजी करने की आश्यकता ही नहीं पड़ती और सारे काम आसानी से हो जाते हैं। आप वक्त पर तैयार हो सकते हैं, नाश्ता और भोजन समय पर कर सकते हैं और शांति से अपना काम निपटा सकते हैं। अपनी आदतों में यह छोटा सा परिवर्तन आपके लिए चमत्कारिक साबित हो सकता है और आपका दिन शानदार बिताने में सहायक साबित हो सकता है।

आपकी नींद गुणवत्तापूर्ण होगी (Aapki nind gunvattapurn hogi)

सुबह जल्दी उठने की आदत (Habit of getting up early in the morning) डाल लेने का मतलब यह है कि आप सोने भी जल्दी ही जाएंगे। जब आप अपने शरीर को वक्त पर सोने और वक्त पर उठने की आदत डाल देते हैं तो यह आपको सुबह जल्दी जगने में सहायक साबित होती है। यह आपके शरीर की आंतरिक घड़ी को सुचारू बनाने में अहम होता है। नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ जनरल मेडिकल साइंसेस के अनुसार, ‘शरीर की आंतरिक घड़ी शारीरिक, मानसिक और बर्ताव में होने वाले परिवर्तन के आधार पर अपने 24 घंटे का काम निर्धारित करती है। यह प्राकृतिक प्रक्रियाएं अंधेरे और उजाले का फर्क समझकर शरीर पर असर डालती हैं। शरीर की आंतरिक घड़ी पर उजाले के असर का उदाहरण यह है कि हम रात को सोते हैं, जबकि दिन में जागते हैं।’ जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं वे रात आते ही थकावट महसूस करने लग जाते हैं और अपने नियत समय पर सोने चले जाते हैं। ऐसा करके वह लोग दूसरे दिन सुबह जल्दी उठने की दिशा में एक अहम कदम उठा रहे होते हैं। ऐसे लोग सुबह उठने पर खुद को तरोताजा महसूस करते हैं।

आप ज्यादा आशावादी बनेंगे (Aap jyada ashawadi banenge)

सुबह जल्दी उठने का एक और लाभ यह है कि आप जीवन में ज्यादा आशावादी बन जाएंगे। सोने के वक्त और अवधि को लेकर किए गए एक शोध के अनुसार लगातार नकारात्मक सोच भी इसी बात की ओर इशारा करती है। इसमें कहा गया है कि जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं उनके दिमाग में देरी से उठने वाले लोगों की तुलना में कम नकारात्मक बातें आती हैं। कभी इस बात पर विचार कीजिए कि आपने कितनी ऐसी रातें किसी समस्या या विवाद पर विचार करने की वजह से खराब की हैं। शोध में पाया गया है कि देर तक जागते रहने से भी नकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में आप जल्दी सोने और सुबह जल्दी जगने की आदत को अपना लें ताकि नकारात्मक विचारों से दूर रह सकें। यह आदत आपको ज्यादा आशावादी बनाने में भी सहायक साबित होगी।

आपकी एकाग्रता बढ़ेगी (Aapki ekagrata badhegi)

सुबह जल्दी उठने की आदत से आपकी एकाग्रता भी बढ़ेगी। सुबह जल्दी उठने वालों के जीवन में काम के दौरान ध्यान और स्मृति को लेकर किए गए एक शोध में पाया गया कि सुबह जल्दी उठने से लोगों की एकाग्रता बढ़ती है। इसी तरह आप सुबह जल्दी उठने से दिन में ज्यादा वक्त हासिल करते हैं और फिर आपको वह करने से कोई नहीं रोक सकता जो आपने सोच रखा है। किसी भी काम पर ध्यान देने की आपकी क्षमता इस वजह से काफी हद तक बढ़ जाती है।

आप ज्यादा कुशल और नियोजित होंगे (Aap jyada kushal or niyojit honge)

सुबह जल्दी उठने की वजह से आप अपने दिन का बेहतर नियोजन कर सकते हैं। इसका कारण यह है कि आपकी सोच साफ और सुलझी हुई होती है। आप अपने किसी भी काम को करने में जल्दबाजी नहीं करेंगे और न ही वक्त की कमी इसमें बाधा बन सकेगी। आप अपने पास उपलब्ध अतिरिक्त समय का उपयोग कर दिन को बेहतर तरीके से नियोजित कर सकेंगे। प्रत्येक काम पर ध्यान लगाकर उसे अपने मन मुताबिक पूरा कर पाएंगे। यही बात आपको अधिक कुशल और नियोजित बनाने में सहायक साबित होगी।

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।