शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही मानसिक स्वास्थ्य भी है ज़रूरी

मानसिक स्वास्थ्य सही नहीं रहने पर इंसान अलग-अलग तरह की समस्याओं से घिर जाता है। जैसे- एंग्जाइटी, डायबिटीज, स्लीप डिसऑर्डर, वजन बढ़ने की समस्या के अलावा नशे का आदी भी हो जाता है। इसलिए पूरी तरह से स्वस्थ रहने के लिए मेंटल हेल्थ का सही होना काफी ज़रूरी है।

अक्सर आपने अपने आस-पास के लोगों को कहते सुना होगा कि ‘मेरा दिमाग खराब हो गया है।’ ऐसी बातें लोग बहुत ही हल्के में बोल देते हैं, लेकिन यह इतनी छोटी बात नहीं है। ऐसा कहकर हम जाने-अनजाने में इस दौरान मेंटल हेल्थ की बात कर रहे होते हैं।

मेंटल हेल्थ सीधे तौर पर शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। मन के स्वस्थ रहने पर इंसान जीवन में पॉजटिव रहने के साथ ही बेहतर प्रोडक्टिविटी भी लाता है। वहीं, मानसिक स्वास्थ्य सही नहीं रहने पर इंसान अलग-अलग तरह की समस्याओं से घिर जाता है। जैसे- एंग्जाइटी, डायबिटीज, स्लीप डिसऑर्डर, वज़न बढ़ने की समस्या के अलावा नशे का आदी भी हो जाता है। इसलिए पूरी तरह से स्वस्थ रहने के लिए मेंटल हेल्थ का सही होना काफी ज़रूरी है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि क्यों पूरी तरह स्वस्थ रहने के लिए मेंटल हेल्थ का सही होना ज़रूरी है। साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही मानसिक स्वास्थ्य का सही रहना क्यों आवश्यक है।

मानसिक स्वास्थ्य को सही रखना क्यों ज़रूरी है? (Mansik swasthye ko sahi rakhna kyon zaruri hai?)

मानसिक समस्या आपके शरीर को ठीक से काम नहीं करने देती है। हमारा शरीर पूरी तरह से दिमाग से जुड़ा रहता है। दिमाग जो संकेत भेजता है, उसी हिसाब से हमारा शरीर काम करता है। इसलिए जब भी हमारा मेंटल हेल्थ प्रभावित होता है, तो उसका असर शरीर पर भी पड़ता है।

यदि आप अच्छे मेंटल स्टेटस में हैं, तो आप कई गंभीर शारीरिक समस्याओं का सामना कर सकते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार पॉजटिव साइकोलॉजिकल हेल्थ (Positive Psychological Health) हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना को कम कर देती है।

मेंटल हेल्थ के सही नहीं होने पर क्या होता है? (Mental health ke sahi nahi hone par kya hota hai?)

मेंटल हेल्थ के सही नहीं रहने पर आप सबसे पहले उदासी महसूस करते हैं। साथ ही ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा नींद सही से नहीं आती है, हमेशा तनाव महसूस करते हैं, डर और चिंता सताने लगती है, लोगों के बारे में समझने में समस्या होती है, गुस्सा आता है, हिंसक व्यवहार करने लगते हैं या फिर शराब या नशे का सेवन भी करने लगते हैं।

वहीं, कई बार जब व्यक्ति का मेंटल हेल्थ सही नहीं होता है, तो यह बाहर से सामान्य लगता है, लेकिन, वह आंतरिक तौर पर असामान्य होता है। इन सभी चीज़ों का हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर बहुत ही घातक प्रभाव पड़ता है।

याद रखें कि जिस तरह से आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं, उसी तरह आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है। यह दोनों आपस में जुड़े हुए हैं।

मेंटल हेल्थ बिगड़ने का कारण (Mental health bigadne ka karan)

मेंटल हेल्थ के खराब होने के वैसे तो बहुत से कारण हैं, लेकिन इसके कुछ प्रमुख कारणों में से एक है उतार-चढ़ाव वाला बचपन। उदाहरण के लिए अगर बचपन में कोई यौन हिंसा के शिकार होता है या किसी के साथ हिंसक घटना होती है, तो उस व्यक्ति की मेंटल हेल्थ बिगड़ सकती है।

वहीं, क्रोनिक डिजीज (Chronic Disease) जैसे कैंसर या मधुमेह के कारण भी ऐसा हो सकता है। शराब या नशीली पदार्थ का ज़्यादा सेवन करने से या फिर अकेलेपन या अलगाव महसूस करने से भी आपके मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है।

मेंटल हेल्थ को सही रखने का तरीका (Mental health ko sahi rakhne ka tarika)

मेंटल हेल्थ को सही रखने के लिए सबसे ज़रूरी है पॉजिटिव सोच। इसके अलावा अच्छी बातों पर ध्यान दें और जिन चीज़ों को करने से आपको खुशी मिलती है, वो काम करें।

रेगुलर एक्सरसाइज करें, क्योंकि इससे तनाव और स्ट्रेस कम होता है। वहीं एक्सरसाइज करने से शरीर फिट रहता है। जब शरीर स्वस्थ्य रहेगा, तो मेंटल हेल्थ भी सही रहेगा।

नींद का भी ख्याल रखें, क्योंकि स्वास्थ्य को सही रखने के लिए छह से आठ घंटे की नींद बहुत ज़रूरी है। नींद पूरी नहीं होने पर आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। साथ ही किसी भी चीज़ पर ध्यान नहीं लगा पाते हैं, जो आपके दिमाग में तनाव पैदा करती है।

अगर आपको कुछ नया सीखने का दिल है, तो उसे ज़रूर सीखें। नया सीखने से आपकी ज़िंदगी में पॉजिटिविटी (Positivity) बनी रहती है और मेंटल हेल्थ के लिए पॉजिटिव रहना आवश्यक है।

कई बार बढ़िया म्यूजिक सुनने से भी मूड अच्छा हो जाता है। तो जब भी तनाव में हों, तो अपने पसंद का म्यूजिक सुनें।

योग करें, क्योंकि योग करने से मानसिक शांति मिलती है। इससे आप अपने आप को बेहतर तरीके से महसूस कर पाएंगे।

खाने पर ध्यान दें। खान-पान सही रहने से आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर भी प्रभाव पड़ता है।

इसके अलावा अगर आपको लगता है कि आपको एक्सपर्ट की ज़रूरत है, तो बिना किसी हिचिकिचाहट के एक्सपर्ट से मिलें और उनके दिए गए सलाह पर काम करें, जिससे आपकी मेंटल हेल्थ सही रहेगी।

इस आर्टिकल में हमने आपको मानसिक स्वास्थ्य क्यों ज़रूरी है, मेंटल हेल्थ को ठीक कैसे रखा जा सकता है और यह समस्या क्या होती है, इसके बारे में बताने का प्रयास किया।

यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं। इसी तरह के ज्ञानवर्द्धक और ज़रूरी आर्टिकल पढ़ने के लिए सोलवेदा हिंदी से जुड़ें रहें।

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।