बीमारियों से निजात पाने का तरीका, daily exercise

बिजी लाइफ में बीमारियों से खुद को रखना है दूर, तो करें एक्सरसाइज

मॉडर्न लाइफ और गलत खान-पान की वजह से लोग डायबिटीज सहित अन्य बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। लेकिन, जब हम इस ओर ध्यान देते हैं, तो पता चलता है कि इसकी बड़ी वजह है फिजिकल एक्टिविटी (physical activity) न करना। एक्सरसाइज कर के खुद को बीमारियों से दूर रखने के लिए पढ़ें ये खास आर्टिकल।

बड़े-बुजुर्गों से हम सभी ने सुना है कि सेहतमंद ज़िंदगी के लिए एक्सरसाइज (Exercise) करना बहुत जरूरी है। यदि हम हेल्थ एक्सपर्ट से बात करते हैं, तो उनकी सलाह भी यही रहती है कि दिन में कम से कम आधे घंटे एक्सरसाइज जरूर करें। लेकिन हम अपने बिजी शेड्यूल का बहाना बनाकर हमेशा इससे बचते हैं और एक्सरसाइज नहीं करते हैं।

एक रिसर्च के अनुसार “इंडिया के 64 प्रतिशत लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं और इसमें महिलाएं ज्यादा हैं।” आप अपने आसपास भी देखेंगे, तो पाएंगे कि काफी संख्या में लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं। हम सभी जानते हैं कि मॉडर्न लाइफ और गलत खान-पान की वजह से लोग डायबिटीज सहित अन्य बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इसकी बड़ी वजह है फिजिकल एक्टिविटी (Physical activity) न करना। हम कभी इस ओर ध्यान ही नहीं देते हैं कि एक्सरसाइज करना हमारे लिए क्यों ज़रूरी है।

हम हर दिन खाने में काफी कैलोरीज लेते हैं, जो हमें ताकत देती हैं। जब हम एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो ये कैलोरीज हमारे शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाती हैं। ये एक्स्ट्रा फैट हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। शरीर में जमा होने वाला ये फैट मोटापे को जन्म देता है। इससे डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। एक्सरसाइज करने से शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरीज बर्न होती हैं, जिससे हम कई बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।

तो चलिए, इस लेख की मदद से जानते हैं कि एक्सरसाइज करना हमारे लिए क्यों ज़रूरी है?

एक्सरसाइज से ब्लड प्रेशर को कर सकते हैं कम (Exercise se blood pressure ko kar sakte hain kam) 

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो हर दिन व्यायाम करने से ब्लड प्रेशर की समस्या कम होती है। रिसर्च के अनुसार “जो लोग हर दिन व्यायाम करते हैं, उनमें ब्लड प्रेशर होने का खतरा 75 प्रतिशत तक कम हो जाता है।” इससे कई अन्य बीमारियों का खतरा भी कम होता है। फिजिकल एक्टिविटी न करना बीमारी होने का एक मुख्य कारण है। यदि आप हर दिन व्यायाम करते हैं, तो आपका दिल भी स्वस्थ रहता है। व्यायाम करने से शरीर में किसी तरह की समस्या नहीं होती है और हम शारीरिक रूप से सुरक्षित और स्वस्थ रहते हैं।

रेगुलर एक्सरसाइज करने से बनी रहती है स्ट्रेंथ (Regular exercise karne se bani rahti hai strength) 

रेगुलर एक्सरसाइज नहीं करने से टाइप टू डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। व्यायाम करने से मसल्स के अलावा हड्डियां भी मजबूत बनी रहती हैं। यदि आप हर दिन व्यायाम करते हैं, तो आपकी मांसपेशियां फ्लेक्सिबल होने के साथ-साथ मजबूत भी होती हैं। इससे मांसपेशियों को नुकसान होने का खतरा भी कम रहता है। एक्सरसाइज करने से बढ़ती उम्र में भी स्ट्रेंथ बनी रहती है। इसके कारण आप हमेशा एनर्जी से भरा हुआ महसूस करते हैं और आलस आपको कभी नहीं घेरता। जो बच्चे ज्यादा खेलते-कूदते हैं, उनकी ग्रोथ भी ज्यादा होती है। ऐसे बच्चों की हड्डियां, उन बच्चों के मुकाबले ज्यादा मजबूत होती हैं,जो खेलते-कूदते नहीं हैं।

शरीर के दर्द से मिलता है छुटकारा (Sharir ke dard se milta hai chutkara)

जिन लोगों को कमर के अलावा शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द रहता है, उन्हें भी व्यायाम करने से आराम मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि एक्सरसाइज करने से माइग्रेन के अलावा सर्वाइकल को भी कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं हर दिन व्यायाम या योग करने से मानसिक तनाव और सिर दर्द जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

वजन कर सकते हैं कंट्रोल (Vajan kar sakte hain control)

यदि आप हर दिन व्यायाम करते हैं, तो आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा। फिजिकल एक्टिविटी करने से भूख ज्यादा लगती है, ऐसे में आप थोड़ा ज्यादा खाना खाने लग सकते हैं। मगर एक्सरसाइज करने के कारण, शरीर में जितनी कैलोरी जाती हैं, वो खर्च भी हो जाती हैं। इससे वजन कंट्रोल में रहता है। वहीं व्यायाम करने से नींद भी बहुत अच्छी आती है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ज़रूरी है। अगर हम नींद सही से नहीं ले पाते हैं, तो इसका बुरा असर हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

एक्सरसाइज करने का मतलब सिर्फ जिम जाना नहीं है (Exercise karne ka matlab sirf jim jana nahi hai)

आज के दौर में जिम जाने का प्रचलन काफी बढ़ गया है। लोगों को लगता है कि जिम जाने से शरीर स्वस्थ रहेगा। ये सही भी है, लेकिन एक्सरसाइज करने का मतलब सिर्फ जिम जाना नहीं होता। व्यायाम कई तरीकों से किया जा सकता है और इसके कई फायदे हैं। जॉगिंग, योगा, साइकिलिंग, स्विमिंग, डांसिंग, स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी व्यायाम के अलग-अलग तरीके हैं। इन एक्टिविटी से भी शरीर फिट रहता है। इनमें से किसी एक्टिविटी को करने का मतलब है व्यायाम करना, जिससे शरीर की अनचाही कैलोरीज बर्न होती हैं।

शाम की जगह सुबह के वक्त व्यायाम करना है ज्यादा फायदेमंद (Sham ki jagah subah ke waqt vyayam karna hai jyada faydemand)

वैसे तो एक्सरसाइज करना हमेशा ही फायदेमंद होता है। लेकिन बिजी लाइफ के कारण हमें जब भी टाइम मिलता है, हम व्यायाम कर लेते हैं। हालांकि, सुबह के वक्त व्यायाम करना, हमारे लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

वहीं खाना खाने के बाद एकदम से वर्कआउट न करें। खाना खाने के कम से कम दो घंटे के बाद ही वर्कआउट करें। वर्कआउट करने के बाद कम से कम 15 से 20 मिनट तक आराम ज़रूर करें। व्यायाम करने के बाद आप क्या खाते हैं, इसका भी ध्यान रखें। इस दौरान कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक खाना खाएं।

आज के बदलते दौर में हम सब काफी व्यस्त हैं। लोगों के पास समय नहीं है कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे पाएं। लेकिन खुद को बीमारियों से दूर रखने के लिए वर्कआउट ज़रूर करें। यह लेख आपको स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए है। इसी तरह की स्वास्थ्य सलाह पाने के लिए पढ़ते रहें सोलवेदा हिंदी।

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।