बच्चों की किताब

8 बच्चों की किताबें, जिसे हर वयस्क को पढ़नी चाहिए

जीवन में जब कभी भी मन ऊब जाए, तो मोटिवेशन के लिए आपको बच्चों की किताबों को पढ़नी चाहिए, जिससे आपको तनावमुक्त महसूस होगा।

वयस्क कभी ना कभी बच्चा थालेकिन यह अनमोल बात कुछ लोगों को ही याद रहती है” – एंटोनी सेंटएक्स्यूपरी।

क्या आपको बचपन कि वो किताबें याद हैं, जिसे पढ़ना आपको बेहद पसंद था। ये किताबें आपको कल्पनाओं की एक नई दुनिया में ले जाती थीं। वे किताबें हमारे प्रेरणा का स्रोत भी हुआ करती थी, जिसमें आपका मनपसंद पात्र किसी भी कठिन परिस्थिति में हार नहीं मानता था, खतरनाक विलेंस से लड़ते थे और सभी रुकावटों को पार कर जीत हासिल करते थे। इन किताबों से ही आपने कई सबक सीखे होंगे। जो आपके व्यवहार में नज़र आते हैं।

इन किताबों से आपने जो सीखा है, वह सिर्फ बचपन में ही नहीं बल्कि वयस्क होने पर भी ज़रूरी है। ये सीख आपको मुश्किलों से निपटने और जीवन में सफल होने में मदद कर सकती है। अगर आपका कुछ करने का मन नहीं करता, तो आपको मोटिवेशन की ज़रूरत होती है। यह मोटिवेशन आपको इन बच्चों की किताबों से मिल सकता है और आपको तनावमुक्त भी कर सकता है। इस तरह की 8 बच्चों की किताब (Children’s book) आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए, जिससे आपको किसी काम को करने के लिए प्रेरणा चाहिए।

हैरियट स्पाईलुईस फिट्जुघ (Harriet the Spy – Louise Fitzhugh)

सन् 1964 में हैरियट द स्पाई नामक बच्चों की किताब प्रकाशित हुई थी। यह पुस्तक एक 11 वर्ष की ऐसी बच्ची एम. वेल्श की कहानी है, जो अपनी कॉपी में अपने परिवार और दोस्तों के बारे में अपने विचार लिखती है। एक बार वह कॉपी उसके सहपाठियों के हाथ लग जाती है और वे उसके द्वारा लिखे हुए उन नोट्स को पढ़ लेते हैं। साथ ही ऐसा लिखने के कारण उसे अपने ग्रुप से बाहर कर देते हैं। लुईस फिट्जुघ द्वारा लिखित, हैरियट द स्पाई उन लोगों के लिए एक अच्छी किताब हो सकती है, जिन्हें एक अनोखा किरदार पसंद आता हो, जो हमेशा कुछ अलग सोचता है। आप कितनी ही बुरी स्थिति में क्यों न हो बच्चों की किताब आपको खुद के लिए खड़े होने और खुद पर भरोसा करना सिखाती है।

कोरलीननील गैमन (Coraline – Neil Gaiman)

नील गैमन द्वारा लिखित बच्चों की किताब कोरलीन एक युवा लड़की की कहानी है, जो जल्द ही अपने माता-पिता के साथ एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थी। रोजाना वह अपना पूरा दिन अकेले बिताती है। इस दौरान वह बिल्डिंग के अलग-अलग हिस्सों में जाती और हमेशा कुछ नया ढूंढने का प्रयास करती। एक दिन उसे एक ऐसा दरवाज़ा मिलता है, जो उसे नई दुनिया में ले जाता है। जहां उसे उसके मन मुताबिक माता-पिता तो मिले, लेकिन वहां जो घटनाएं घटित हुईं वह उसकी कल्पनाओं से परे थीं। उसे यह समझ में आ गया कि उसके पास जो भी है, उसे उनकी सराहना और आभार व्यक्त करना चाहिए। बच्चों की किताब से हमें यह सीख मिली कि हमें किसी भी परिस्थिति में अपनी किसी भी अपूर्ण चीज़ के साथ भी जीवन के लिए कैसे संघर्ष करना चाहिए। यह किताब 2002 में प्रकाशित हुई थी, नील गैमन कि रोमांच से भरी बच्चों की किताब लोगों की कल्पनाओं को अलग ही आयाम पर ले जाती है।

इनविजिबल बॉयट्रुडी लुडविग (The Invisible Boy – Trudy Ludwig)

द इनविजिबल बॉय ब्रायन नाम के लड़के की दयालुता की कहानी है। जिसे उसके आस-पास के लोग बिना किसी कारण के बहिष्कृत कर दिए थे। किसी ने भी उसे अपने ग्रुप में शामिल नहीं किया, ना ही किसी पार्टी में बुलाया या खेलने के लिए अपनी टीम में बुलाया। आस-पास लोगों के होते हुए भी वह हमेशा अकेला महसूस करता था मानो वह उपस्थित होकर भी नहीं है। उसका जीवन तब बदला जब उसकी मुलाकात स्कूल में आए एक नए लड़के जस्टिन से हुई। 2013 में प्रकाशित ट्रुडी लुडविग की बच्चों की किताब बताती है कि दयालुता का एक छोटा सा काम कैसे आपका पूरा जीवन बदल सकता है। सभी के जीवन में एक ऐसा व्यक्ति होता है, जो आपको समझता है और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।

द वॉटर एंड द वाइल्ड – के.ई. ओरम्सबी (The Water and the Wild – K. Ormsby)

बच्चों की किताब द वाटर एंड द वाइल्ड, एक 12 वर्षीय अनाथ बच्ची लोटी फिस्के की कहानी है, जिसे केवल दो लोगों से मतलब था। एक तो उसका सबसे अच्छा दोस्त एलियट और रहस्यमयी पत्र लेखक जो उसे हर साल तोहफा भेजा करता था। जब एलियट कई बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है, तो वह उसे ठीक करने की हर मुमकिन कोशिश करती है। फिस्क को पता चलता है कि वह अपने पैतृक शहर के सेब के जादुई पेड़ से किसी दूसरी दुनिया में जा सकती है। इस किताब में उसके मुश्किल सफर की दास्तां बताई गई है। 2015 में प्रकाशित ओरम्सबी की इस पुस्तक में कल्पना, दोस्ती और रोमांच प्रचूर मात्रा में मिलता है, जिस कारण इसे हर उम्र के लोग पढ़ना पसंद करते हैं। इस पुस्तक से हमें यह सीख मिलती है कि अपने लक्ष्य को हासिल करने में कितनी ही अड़चने क्यों न आए पर हमें सफलता की आशा कभी नहीं छोड़नी चाहिए।

टक एवरलास्टिंग – नताली बैबिट (Tuck Everlasting – Natalie Babbitt)

लोकप्रिय लेखिका नताली बैबिट की बच्चों की किताब टक एवरलास्टिंग 1975 में प्रकाशित हुई थी। यह पुस्तक एक आसान सा सवाल पूछती है कि अगर आप हमेशा जीवित रह सकें, तो क्या आप ऐसा करेंगे? जब 10 साल की बच्ची विनी फोस्टर को टक परिवार के अमर होने के रहस्य के बारे में पता चलता है, तो वह असमंजस में पड़ जाती है। क्या वह टक परिवार के साथ जाएगी या नहीं? क्या वह उनके अमर होने के राज़ को छुपा पाएगी? इन्हीं सवालों के साथ यह पुस्तक आपको यह सोचने पर मज़बूर करती है कि अगर आपको अमर रहने का मौका मिले, तो आप क्या करेंगे?

एलिस एडवेंचर्स इन वंडरलैंड – लुईस कैरोल (Alice’s Adventures in Wonderland – Lewis Carroll)

ऐलिस एडवेंचर्स इन वंडरलैंड एक बच्ची की कहानी है, जो खरगोश के बिल से होते हुए दो अजीबो-गरीब जंतु मैड हैटर और व्हाइट रैबिट के साथ ज़मीन के अंदर एक ऐसी दुनिया में पहुंच जाती है, जो सिर्फ कल्पनाओं में ही हो सकती थी। बच्चों में कल्पनाएं विकसित करने के लिए यह किताब बेस्ट है। बतौर वयस्क जब भी आपको कुछ क्लासिक पढ़ने का मन करें, तो अपने मूड में बदलाव के लिए लुईस कैरोल की 1865 में प्रकाशित बच्चों की किताब एलिस एडवेंचर्स इन वंडरलैंड पढ़ सकते हैं।

द हंड्रेड ड्रेसेस – एलेनोर एस्टेसो (The Hundred Dresses – Eleanor Estes)

क्लासिक किताबों में से एक द हंड्रेड ड्रेसेस एक पोलैंड की लड़की की कहानी है। जो हर दिन एक ही कपड़ा पहना करती थी, जिस कारण उसके सहपाठी हमेशा उसका मजाक उड़ाते थे। लेकिन वह हमेशा एक ही बात कहती कि उसकी अलमारी सौ कपड़ों से भरी पड़ी है पर उसकी बात पर कोई भरोसा नहीं करता था। कुछ वक्त बाद वह स्कूल आना बंद कर देती है, तब उसके सहपाठियों को समझ आता है कि वे उसके साथ कितना बुरा व्यवहार करते थे। उन सभी में से एक मैडी नामक छात्र कभी भी किसी के लिए खड़ा नहीं होता था। सिर्फ वह मूक दर्शक बनकर दूसरे के प्रति दुर्व्यवहार को देखता था। सन् 1994 में प्रकाशित हुई यह पुस्तक हमें खुद के लिए और दूसरों के हित के लिए खड़े होने का साहस देती है और मूक दर्शक न बनने के लिए प्रेरित करती है।

मटिल्डा – रोनाल्ड डाहली (Matilda – Roald Dahl)

मटिल्डा, 1998 में प्रकाशित बच्चों की किताब है, जिसमें एक पांच साल की बच्ची की कहानी है, जो अपने उम्र से अधिक बुद्धिमान है। लेकिन अफसोस वह ऐसे परिवार में रहती है, जिसमें उसकी सराहना कोई नहीं करता है। समय बीतने के साथ, उसे अपनी सुपर पावर के बारे में पता चलता है कि वह अपनी आंखों के ज़रिए किसी भी सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर रख सकती है। जब आप कहानी पढ़ेंगे, तो आपको समझ में आएगा यह अच्छाई और बुराई के लड़ाई की कहानी है, जिसमें आप मटिल्डा का साथ देना चाहेंगे, क्योंकि वह एक नेक दिल इंसान है।

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।