चेतन भगत की लेखनी क्यों है खासतौर पर युवाओं की पसंद?

चेतन भगत ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। साथ ही उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया है। उनके उपन्यास की सबसे खास बात यह है कि वह युवाओं की नब्ज को पकड़ते हुए लिखते हैं।

लिखते तो बहुत लोग हैं, लेकिन चेतन भगत जो लिखते हैं, वो एकदम अलग है। उनका लिखा आज के युवाओं को सबसे ज़्यादा पसंद है, चाहे हम हाफ गर्लफ्रेंड की बात करें या उनकी लिखी किसी और किताब की। चेतन भगत की लेखनी में ऐसा जादू है कि उनकी एक किताब पढ़ने के बाद लोग उनकी दूसरी किताब पढ़ने के लिए समय निकालने की जुगत में रहते हैं।

चेतन भगत आज युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय लेखक हैं। उनकी हर किताब कहीं न कहीं आज के युवाओं की कहानी कहती है। छोटे शहरों की रियल लाइफ स्टोरी हो या फिर वहां के लोगों के रहन-सहन से लेकर उनका बात-व्यवहार, चेतन की किताब बहुत ही आसान शब्दों में ये सब कह जाती है। उन्होंने ज़्यादातर किताबें युवाओं को फोकस करके लिखी हैं। उनकी किताबों में युवाओं के मन में चलने वाली बातों से लेकर उनके सपनों तक को खूबसूरत भाषा और शब्दों में पिरोया जाता है। आज के दौर में चेतन भगत की किताबें सबसे ज़्यादा बिकती हैं और इसे पढ़ते भी सबसे ज़्यादा युवा ही हैं।

तो सोलवेदा हिंदी के इस आर्टिकल में हम आपको चेतन भगत के बारे में तो बताएंगे ही, साथ ही हम ये भी बताएंगे कि युवा इनकी लेखनी को सबसे ज़्यादा पसंद क्यों करते हैं।

युवाओं की नब्ज पकड़ते हैं चेतन भगत (Yuvaon ki nabz pakadte hain Chetan Bhagat)

चेतन भगत ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। साथ ही उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया है। उनके उपन्यास की सबसे खास बात यह है कि वह युवाओं की नब्ज को पकड़ते हुए लिखते हैं। उनके उपन्यास के केंद्र में प्यार, कॉल सेंटर का जीवन और उच्च शिक्षा होती है। यह विषय उनके उपन्यास को युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाता है और बेस्ट सेलर भी। उनके उपन्यासों पर फिल्में भी बन चुकी हैं, जिसे युवाओं ने काफी पसंद किया।

आसान भाषा का करते हैं प्रयोग

चेतन भगत के उपन्यास की जो सबसे खास बात है, वो यह है कि इसमें भाषा बहुत ही आसान होती है। इसके कारण इसे समझने में किसी को समस्या नहीं होती है। उनके उपन्यास का विषय ऐसा होता है, जो युवाओं के बीच उस समय चल रहे टॉपिक के बीच से ही होता है। उनके उपन्यास में कही गई बातें हकीकत के आस-पास की होती है। इसके कारण युवा इससे खुद को रिलेट कर पाते हैं।

चेतन भगत संवाद और बोलचाल की भाषा में लिखते हैं (Chetan Bhagat samvad or bolchal ki bhasa main likhte hain)

चेतन भगत अपनी जो भी किताब लिखते हैं, वो उसे संवाद और बोलचाल की भाषा में लिखते हैं। इसके कारण उनका लिखा समझना बहुत ही आसान होता है। साथ ही पाठक इससे बहुत ही आसानी से खुद को जुड़ा हुआ भी महसूस करते हैं। साल 2008 में न्यूयार्क टाइम्स ने चेतन भगत को द बेस्टसेलिंग इंग्लिश लैंग्वेज नॉवेलिस्ट इन इंडियाज हिस्ट्री नॉमिनेट किया था। चेतन की इनकी किताबें नौसिखिए पाठकों के लिए काफी बेहतर है, क्योंकि उनकी किताबों को पढ़ने के बाद बुक पढ़ने की आदत डालने में नए पाठकों को आसानी होगी।

चेतन भगत की कुछ फेमस रचनाएं (Chetan Bhagat ki kuch famous rachnayein)

हाफ गर्लफ्रेंड, थ्री मिस्टेक ऑफ माई लाइफ, टू स्टेट्स, वन इंडियन गर्ल, वन नाइट @ द कॉल सेंटर, फाइव प्वाइंट समवन आदि चेतन भगत के फेमस उपन्यास (chetan bhagat novel hindi) हैं। इसके अलावा वे न्यूज पेपर और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी लिखते रहते हैं।

यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, हमें कमेंट करके बताएं और इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए सोलवेदा हिंदी से जुड़ें रहें।

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।