अपना साया

अपना ही साया

डेनियल इस ’अजनबी’ से एक अस्पताल में मिला था, जब उसे ड्रग की ओवरडोज़ के कारण ‘ई आर’ में लाया गया था। वह उस रात मर भी सकता था लेकिन नहीं मरा।

पहली पंक्ति में बैठे किसी व्यक्ति ने डेनियल से पूछा, “आपको जीवन में सबसे ज्यादा किसने प्रेरित किया है?”

“वह एक व्यक्ति था। एक ऐसा व्यक्ति जिससे मैं बहुत पहले मिला था, वह एक नशेड़ी था लेकिन उसने मुझे जीवन का बहुत मूल्यवान सबक सिखाया,”। डेनियल ने मुस्कुराते हुए उत्तर दिया। हॉल में एक गगनभेदी सन्नाटा था। हर कोई लगभग 40 साल के इस लेखक को बहुत ध्यान से सुन रहा था, जिसका पहला ही उपन्यास 5वें महीने भी लगातार न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलर की सूची में शीर्ष पर था।

“वह बहुत दुखी था और हर समय डरा हुआ रहता था, सफेद पाउडर को बार-बार सूंघने की बजाय इस जीवन में कुछ सार्थक करना…” । डेनियल ने कहना जारी रखा। ये कहानी उन्होंने पहले भी सुनाई थी लेकिन आज जैसे बड़े दर्शक वर्ग को इससे पहले कभी नहीं सुनाई थी। डेनियल इस अजनबी (Stranger) से एक अस्पताल में मिले थे, जब उसे ड्रग की ओवरडोज़ के कारण ‘ई आर’ में लाया गया था। वह उस रात मर भी सकता था लेकिन वह नहीं मरा।

किसी शक्ति ने उसे बचाया था। क्या भगवान ने उसे बचाया था? नहीं, भगवान के पास नशेड़ियों के लिए समय नहीं है। कम से कम, ठीक होने के दौरान जब वह रातों में सो नहीं पाता था उसी दौरान उसने खुद को यही बताया था। कभी उससे मिलने कोई नहीं आया। उसकी दाहिनी ओर बस एक खिड़की थी जिससे वह रात को तारों को देखा करता था।

यह तब था जब डेनियल ने उसे पहली बार देखा था। अपने बिस्तर के पास किसी का न होना और हर समय बिस्तर पर अकेले लेटना। उसकी आंखे सूज गई थीं। क्या वह रो रहा था? शायद, लेकिन उसके चेहरे पर अफसोस के सिवा और कुछ नहीं झलक रहा था। वह किसी से माफी मांगना चाहता था लेकिन वहां कोई नहीं था। डेनियल ने कहा, “वह आदमी वहां लेटे हुए अपने लिए खेद महसूस करता था, अपना जीवन बर्बाद करने के लिए उसने मुझे अपने साथ कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।”

“क्या वह अभी भी जीवित है? क्या आप जानते हैं कि वह कहां रहता है?” एक महिला ने डेनियल से पूछा, उसकी आवाज़ में जिज्ञासा और उदासी का मिश्रण था।

“वह तो बहुत पहले ही चला गया है। लेकिन आज जो कुछ भी मेरे पास है, उसके लिए मैं उसका ऋणी हूं,” डेनियल ने उत्तर दिया।

उसने अपनी घड़ी पर एक नज़र डाली। वार्ता लगभग खत्म हो चुकी थी।

क्या कोई और कुछ पूछना चाहता है? हमारे पास एक आखिरी प्रश्न के लिए समय है,” डेनियल ने घोषणा की।

“उसका नाम क्या था,” एक अजनबी ने पूछा।

“डेनियल,” उसने जवाब दिया।

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।