वर्ल्ड स्लीप डे

वर्ल्ड स्लीप डे: अच्छी नींद मगर बिना गोली के

पूरे विश्व में हर साल मार्च के शुक्रवार को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद नींद से जुड़ी समस्याओं पर प्रकाश डालना और बिजी लाइफ स्टाइल में नींद के महत्व को लोगों को जागरूक करना है।

आजकल बेहतर करियर और ज़िंदगी के लिए लोग दिन-रात काम कर रहे हैं। मैं भी यही कर रहा हूं। इस भाग-दौड़ भरे जीवन में मेरा जिस परेशानी से सबसे पहले सामना हुआ, वो है नींद का पूरा नहीं हो पाना। इसके साथ ही अन्य तरह की समस्याएं शुरू हो गईं। नींद पूरी नहीं होने से मैं समस्याओं से घिरने लगा। साथ ही घबराहट भी होने लगी। हेल्दी लाइफ के लिए 7 से 8 घंटे की नींद लेनी बहुत ही ज़रूरी है, जो मैं नहीं ले पा रहा था।

शुरुआत में मैंने करियर और बेहतर जीवन जीने के लिए, इन बातों पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन, ये आदत धीरे-धीरे मेरी लाइफ स्टाइल और हेल्थ को प्रभावित करने लगी। इसका असर मेरी पर्सनल ज़िंदगी में भी दिखने लगा और मैं स्ट्रेस, एंग्जाइटी, ब्लड प्रेशर का शिकार होने लगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार नींद की कमी किसी भी व्यक्ति के हेल्थ पर बहुत ही हानिकारक प्रभाव डाल सकती है।

मैंने तो ये गलती की और एहसास होने के बाद इसमें सुधार भी कर लिया। लेकिन, अगर किसी ने लंबे समय तक नींद के साथ खिलवाड़ किया तो नींद इंसान के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने लग सकती है। इसलिए समय पर और पर्याप्त सोना बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

तो चलिए सोलवेदा हिंदी के इस आर्टिकल में मैं आपको वर्ल्ड स्लीप डे (World Sleep Day) के अवसर पर बताऊंगा कि पूरी नींद लेनी क्यों ज़रूरी है। साथ ही बिजी शेड्यूल में अपनी नींद पूरा करते हुए हम कैसे हेल्दी रह सकते हैं।

कब मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? (Kab manaya jata hai World Sleep Day?)

पूरे विश्व में हर साल मार्च के तीसरे शुक्रवार को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद नींद से जुड़ी समस्याओं पर प्रकाश डालना और बिजी लाइफ स्टाइल में नींद के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। वर्ल्ड स्लीप डे मनाने की शुरुआत 14 मार्च 2008 को हुई थी। इस साल विश्व नींद दिवस 15 मार्च को मनाया जाएगा।

पूरी नींद लेने के फायदे (Puri neend lene ke fayde)

अब हम आपको बता रहे हैं कि पूरी नींद लेने के क्या-क्या फायदे हैं। सबसे पहला है कि जब हम भरपूर नींद लेते हैं, तो यह हमारे मेंटल हेल्थ को ठीक रखती है और इससे हमारी बॉडी भी फिट रहती है। एक रिसर्च के अनुसार नींद और मोटापे का आपस में संबंध है। अगर हम अपनी नींद पूरी नहीं करते हैं, तो हम मोटापे के शिकार हो जाते हैं। वहीं, नींद पूरी नहीं करने का इफेक्ट हमारी स्किन पर भी पड़ता है।

अगर हम पूरी नींद लेते हैं, तो हमारी स्किन हेल्दी रहेगी और चेहरा ग्लो करेगा। नींद पूरी नहीं होना हार्ट पर भी असर डालता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। नींद नहीं आने का मामला ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल से जुड़ा हुआ है। अगर हम सात से नौ घंटे की नींद लेते हैं, तो हमारा हार्ट हेल्दी रहता है।

नींद की कमी से स्ट्रेस की संभावना काफी बढ़ जाती है और मन चिड़चिड़ा हो जाता है। वहीं, स्ट्रेस के कारण हाई ब्लडप्रेशर और तनाव हार्मोन का उत्पादन होता है। इससे परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसलिए भरपूर नींद लें।

अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये तरीके (Achhi neend ke liye apnayein ye tareeke)

नींद नहीं आने की समस्या से हम सब परेशान रहते हैं। ये इसलिए होता है, क्योंकि ऑफिस के वर्कलोड या पर्सनल जीवन में किसी बात के कारण हम अक्सर परेशान रहते हैं और अपना स्लीप साईकल डिस्टर्ब कर लेते हैं।

सुकून की नींद और पॉजिटिव जीवन के लिए इन उपायों को अपनाएं:

नेचर के अनुसार अपना रूटीन बनाएं

अगर आप नींद की समस्या से परेशान हैं, तो सबसे पहले अपने डेली रूटीन में बदलाव करें। ये एक बहुत बड़ा कारण है, जिससे नींद नहीं आने की परेशानी होती है। अपना रूटीन ऐसा बनाएं, जो प्रकृति के अनुरूप हों। ध्यान रखें कि दिन में एक बार धूप में ज़रूर जाएं और शाम में कमरे में अंधेरा रखें। जो भी काम हों, उसे दिन में ही पूरा करें। कोशिश करें कि रात में कोई ऐसा काम नहीं करें, जिसमें ज़्यादा दिमाग लगाना होता हो।

काम करते समय लें ब्रेक

दिन में हम ऑफिस जाते हैं या फिर कोई और काम कर रहे होते हैं, तो ब्रेक नहीं लेते हैं। इससे हमारा दिमाग पूरी तरह से थक जाता है। इसके बाद भी हम काम करते रहते हैं। इससे स्ट्रेस होता है। यह रात में नींद नहीं आने का सबसे बड़ा कारण बनता है। इसलिए काम करते समय ब्रेक ज़रूर लें। इससे दिमाग को रेस्ट मिलेगा और स्ट्रेस नहीं होगा।

समय पर बंद कर दें लाइट

जब आप रूटीन बनाएं, तो उसमें यह भी तय करें कि कब सोना है। इसी तय समय के हिसाब से बिस्तर पर चले जाएं। वहीं, बिस्तर पर जाने से पहले लाइट बंद करें। अच्छी नींद लेने के लिए रात के 10 बजे से दो बजे का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है।

रात के खाने में लें नींद लाने वाले आइटम

अच्छी नींद लाने में रात का खाना भी बहुत मायने रखता है। खाना में प्रोटीन युक्त फूड आइटम कार्बोहाइड्रेट्स के अच्छे कॉम्बिनेशन के साथ लें। हरी सब्जियां खाएं। यह नींद लाने आपकी मदद करेंगे और मेंटली और फिजिकली स्वस्थ रहेंगे। कोशिश करें कि डिनर सोने से 2-3 घंटे पहले करें। सोने से तुरंत पहले न खाएं। इससे पाचन की समस्या होती है, जिससे नींद डिस्टर्ब हो सकती है।

दोपहर के बाद नहीं लें कैफीन

रिसर्च के अनुसार कैफीन लेने के बाद उसका असर शरीर पर आठ से 14 घंटे तक रहता है। अगर आपको नींद आने में समस्या होती है, तो आप कैफीन प्रोडक्ट से दूरी बना लें। आपको महसूस होगा कि आपको अच्छी नींद आ रही है।

योगा और एक्सरसाइज करें

सही से नींद नहीं आने का एक मुख्य कारण तनाव भी है। ऐसे में योगा और एक्सरसाइज करें। योगा करने से आपका स्ट्रेस दूर रहेगा। साथ ही आप मेंटली कूल महसूस करेंगे। इससे आप रिलेक्स होकर अपनी नींद पूरी कर पाएंगे। वहीं, एक्सरसाइज करने से आप शारीरिक रूप से पूरी तरह से थक जाएंगे, जो आपको अच्छी नींद में सोने में मदद करेगा।

वर्ल्ड स्लीप डे पर हमने इस आर्टिकल में नींद से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया। साथ ही बेहतर नींद के उपायों की जानकारी दी। इसी तरह की और भी जानकारी के लिए पढ़ते रहें सोलवेदा हिंदी।

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।