संगीत का महत्व

क्या आप जानते हैं संगीत रख सकता है दिल की बीमारियों को दूर?

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, जब भगवान ब्रह्मा ने इस सृष्टि की रचना की, तो इस मां लक्ष्मी ने संसार के खालीपन और शांति को दूर करने के लिए संगीत की रचना की। उन्होंने चिड़ियों को आवाज़ दी, झरनों को आवाज़ दी और हर आवाज़ में किसी मधुर संगीत की छाप छोड़ दी।

संगीत अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का ज़रिया तो है ही, पर संगीत हमारे दिल के लिए सबसे कारगर दवा भी है। जी हां, संगीत केवल हमारी बेरंग दुनिया में रंग नहीं भरता बल्कि उस दुनिया को स्वस्थ और बेहद खूबसूरत भी बनाता है।

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, जब भगवान ब्रह्मा ने इस सृष्टि की रचना की, तो मां लक्ष्मी ने संसार के खालीपन और शांति को दूर करने के लिए संगीत की रचना की। उन्होंने चिड़ियों को आवाज़ दी, झरनों को आवाज़ दी और हर आवाज़ में किसी मधुर संगीत की छाप छोड़ दी और तब से ही संगीत हमारे जीवन का एक अटूट हिस्सा बना हुआ है।

सभी लोगों को संगीत का महत्व बताने और उनकी सादी-सी ज़िंदगी में सुरों का तड़का लगाने के लिए एक दिन मनाया जाता है, जिसे हम विश्व संगीत दिवस (World Music Day) कहते हैं। तो चलिए हम विश्व संगीत दिवस या म्यूजिक डे (Music day) के दिन जानते हैं संगीत का महत्व और संगीत हमारे दिल की रक्षा कैसे करता है?

विश्व संगीत दिवस का इतिहास (Vishv Sangeet Divas ka itihaas)

म्यूजिक डे (Music day) या विश्व संगीत दिवस का इतिहास फ्रांस से जुड़ा हुआ है, क्योंकि फ्रांस में ही विश्व संगीत दिवस की नींव रखी गई।

विश्व संगीत दिवस का उद्देश्य पूरे विश्व में सुकून और शांति बनाए रखना है और संगीत के अद्भुत फायदों के बारे में सभी को जागरूक करना है। इसके अलावा इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद यह भी है कि लोग संगीत की शक्तियों पर विश्वास करें और संगीत की मदद से अपनी ज़िंदगी को बेहतर बनाएं।

पहली बार फ्रांस में 21 जून 1982 को पहला विश्व संगीत दिवस मनाया गया था। इस दिवस को मनाने की शुरुआत फ्रांस के सांस्कृतिक मंत्री ‘श्री जैक लो’ ने की। हालांकि, विश्व संगीत दिवस मनाने से पहले अमेरिका के एक संगीतकार ‘योएल कोहेन’ ने वर्ष 1976 में इस दिवस को मनाने की बात की थी, जिसे 1982 में मान लिया गया और आज 110 देशों में विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी विश्व संगीत दिवस 21 जून को मनाया जाएगा।

संगीत के फायदे (Sangeet ke fayde)

बात संगीत के फायदों की करें तो इसके अनगिनत फायदे सामने आ जायेंगे, जैसे- मूड शांत करना, खुश करना, तनाव दूर करना और सकारात्मक बनाना, क्योंकि म्यूजिक हमारे लिए सबसे अच्छा मेडिटेशन और पेन किलर है। पर इन सब फायदों के अलावा, क्या आप जानते हैं संगीत रख सकता है दिल की बीमारियों को दूर? आइए सोलवेदा से संग जानते हैं पूरी बात।

संगीत से दिल यूं रहेगा दुरुस्त (Sangeet se dil yun rahega durust)

एक शोध के मुताबिक हम जैसा म्यूजिक सुनते हैं, उसका असर हमारे दिमाग पर पड़ता है, इसलिए डॉक्टर हमें हमेशा अच्छा और हैप्पी म्यूजिक सुनने की सलाह देते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि जब हम हैप्पी और हीलिंग म्यूजिक सुनते हैं, तो हमारा दिमाग डोपामिन नाम का एक हैप्पी होर्मोन रिलीज़ करता है, जो हमारे मूड को हैप्पी और शांत रखने में मदद करता है।

जब हमारा दिमाग शांत और खुश होता है तो हमारा दिल भी बहुत आराम महसूस करता है, और धीरे-धीरे हील होना शुरू कर देता है। इससे दिल से संबंधित बहुत-सी बीमारियां अपने आप ही दूर होने लगती हैं। म्यूजिक हाई ब्लडप्रेशर को भी नियंत्रित रखता है और बहुत-सी बीमारियों जैसे सिर दर्द, माइग्रेन, डिप्रेशन आदि को भी ठीक करके, हमारे शारीरिक स्वास्थ्य (Physical wellbeing) और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त करता है।

तो फिर इंतज़ार किस बात का, आज से संगीत सुनना शुरू कर दीजिए और संगीत को अपने जीवन का हिस्सा बना लीजिए। ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए सोलवेदा हिंदी से जुड़े रहें।

टिप्पणी

टिप्पणी

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।