कैट डे

एक पालतू के रूप में कैट्स हमें कैसे हील कर सकती हैं?

कुत्तों की तरह बिल्ली भी एक पालतू जानवर है। ऐसे दूसरे जानवर हमसे प्यार और अपनेपन की उम्मीद रखते हैं, बिल्लियां भी प्यार और घर ही चाहती हैं। पर आपको पता है, कुत्तों के मुकाबले बिल्लियां, अपना ख्याल रखवाने के लिए हमसे ज़्यादा मेहनत नहीं करवातीं।

एक पालतू के रूप में बिल्लियां हमेशा से पसंद की गई हैं। पुराने समय में बिल्लियों को पूजा भी जाता था। अगर हम इतिहास की गहराई में जाएं तो हमें बहुत सी सभ्यताओं में बिल्ली देवता की मूर्ति के रूप में मिल जाएंगी। जहां एक युग ऐसा था कि उन्हें पूजा जाता था, वहीं आज बहुत-सी जगहों पर बिल्लियों को अशुभ माना जाता है। उन्हें शैतान का रूप समझ कर दुत्कार दिया जाता है। हालांकि, इस दुनिया में लगभग 25% लोग ऐसे भी हैं, जो बिल्लियों को अपने परिवार का सदस्य बनाकर रखते हैं।

कुत्तों की तरह बिल्ली भी एक पालतू जानवर है। ऐसे दूसरे जानवर हमसे प्यार और अपनेपन की उम्मीद रखते हैं, बिल्लियां भी प्यार और घर ही चाहती हैं। पर आपको पता है, कुत्तों के मुकाबले बिल्लियां, अपना ख्याल रखवाने के लिए हमसे ज़्यादा मेहनत नहीं करवातीं। हां, वो थोड़ी ज़िद्दी ज़रूर होती हैं, पर अपने मासूम से बच्चों की ज़िद्द भी तो हमारे लिए प्यारी होती है न। बिल्लियों के इसी अंदाज़ और प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस (International Cat Day) मनाया जाता है। यह दिन पूरी तरह से बिल्लियों को समर्पित है। उनका लापरवाह अंदाज़ और अपनेपन से भरा मिज़ाज उन्हें सबसे खास बनाता है, और हमें उन्हें अपने साथ रखने पर मजबूर करता है।

पालतू जानवर चाहे जो भी हों, उन्हें पालने के बहुत से दिलचस्प फायदे होते हैं और कई बार वो हमें हील होने में भी मदद करते हैं। तो चलिए आज मैं आपको बताती हूं कि एक पालतू के रूप में कैट्स हमें कैसे हील कर सकती हैं?

कैट डे क्या है? (Cat Day kya hai?)

Cat day

जैसे हमने हर चीज़ और व्यक्ति के लिए एक खास दिन को चुन रखा है, वैसे ही बिल्लियों की सुरक्षा और उनके स्नेह के लिए अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस की शुरुआत 2002 में अंतर्राष्ट्रीय पशु कल्याण कोष (IFAW) ने की गई थी। इस दिन के लिए 8 अगस्त को चुना गया था।

IFAW की बात करें तो, यह सबसे बड़े पशु संरक्षण और कल्याण चैरिटी में से एक है, जिसका एक ही मकसद है, जानवरों की भलाई करना और उनकी ज़रूरतों को समझना।

बिल्लियां अपने मालिकों के साथ जल्द ही बहुत गहरा रिश्ता बना लेती हैं। अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस, पालतू जानवरों के मालिकों को अपनी बिल्लियों के प्रति अपने प्यार का जश्न मनाने और उनकी भलाई पर ध्यान देने का एक दिन है। अगर आप भी एक पालतू प्रेमी हैं, या पहले से ही एक बिल्ली को पाल रहें हैं, तो उनके खास दिन को अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस के दिन मनाइए।

कब मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस? (Kab manaya jata hai Antarashtriya Billi Divas?)

यूं तो अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिन को बिल्लियों के लिए चुन लिया गया है, पर अंतर्राष्ट्रीय तौर पर, अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस 8 अगस्त को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस पर आप पूरे दिन अपनी बिल्ली का जश्न मना सकते हैं, और अगर एक दिन काफी नहीं तो, अगल-अलग देशों द्वारा बिल्लियों के लिए चुने गए, उन खास दिनों का भी जश्न मना लीजिए।

बिल्लियां भी बन सकती हैं दोस्त (Billiyan bhi ban sakti hain dost)

अगर आप पालतू प्रेमी हैं, तो आपको यह समझाने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं कि बिल्लियां भले ही एक बेज़ुबान जानवर हैं, पर उनमें वो सारी खूबियां मौजूद हैं, जो हमें किसी अपने के साथ महसूस होती हैं, क्योंकि यह साथ और अपनापन आप हर रोज़ बिल्ली के साथ भी महसूस करते हैं।

बिल्लियों की दोस्ती व्यक्तित्व को निखारती है और हमें एक बेहतर इंसान बनने में मदद करती है। बिल्लियां सिर्फ़ हमारी दोस्त ही नहीं बनती, बल्कि हमें मानसिक रूप से हील करने में भी मदद करती हैं। बिल्लियों को अशुभता की नज़र से देखने वाली सोच में अब बदलाव हुआ है और ज़्यादा लोग बिल्लियों को पालना खूब पसंद करते हैं। तो चलिए इस अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस पर जानें, बिल्लियां एक पालतू के रूप में हमें कैसे हील करती हैं।

हमें कैसे हील करती हैं कैट्स? (Humein kaise heal karti hain cats?)

जिस प्यारे से पेट के साथ हम लंबा वक्त गुज़ारते हैं, वो कभी हमारी टीचर, कभी दोस्त तो कभी डॉक्टर बन जाती हैं। चुपचाप सी रहने वाली कैट्स हमारे साथ रहकर हमें धीरे-धीरे हील कर देती हैं। चलिए देखते हैं ऐसा जादू बिल्लियां कैसे कर लेती हैं।

सुख-दुख की साथी बनकर

अगर हम घर में अकेले रहते हैं, तो घर की चारदीवारियों के बाद हमारे पालतू ही हैं, जिन्होंने हमें रोते और हंसते हुए देखा है। हम उनके साथ खुशियां (Happiness) बांटते हैं, पर दुखों में भी उनके सामने ही रोते हैं। बिल्लियां भले ही बोलना नहीं जानतीं, पर वो हमारे दर्द को समझती हैं, और अपनी भाषा में हमारा साथ देने के लिए हमसे लिपट जाती हैं। उनकी हरकतें हमेशा हमें हंसने पर मजबूर करती हैं। हम अपना दुख भूल कर, उनके साथ खुश होने में व्यस्त हो जाते हैं। मन शांत हो जाता है, जिससे तनाव और चिंताएं गायब हो जाती हैं।

बनती हैं अच्छी नींद की वजह

अकेलेपन में एक तकिया पकड़ कर सोना और बार-बार करवटें बदलना किसे पसंद है? पर अगर उस तकिये की जगह एक गुदगुदा और मुलायम बालों वाला साथी हो, जिसकी धड़कनें हमें सुनाई दे रही हों, उसे अपनी बाहों में कस कर पकड़ कर सोना कितना आरामदायक होगा न? बिल्लियों को पकड़ कर सोना, न केवल हमें भावनात्मक तौर पर सकारात्मक शक्ति देता है, बल्कि एक सुकून की नींद सोने में भी मदद करता है।

कैट्स की आवाज़ के हैं बहुत फायदे

दिनभर की थकान मिटाना चाहते हैं, तो अपनी बिल्ली की आवाज़ सुनिए। बिल्लियों की ‘म्याऊं-म्याऊं’ पालतू प्रेमियों के लिए दवा जैसी होती है। यह वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित है कि बिल्लियों की आवाज़ न केवल मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखती है, बल्कि बहुत सी शारीरिक बीमारियां, जैसे- हाई ब्लडप्रेशर और दिल की बीमारियों में ही राहत देती है। मेरी बात सुनकर अब आप अपनी प्यारी बिल्ली की ‘म्याऊं-म्याऊं’ को सिर्फ प्यार से नहीं सुनेंगे बल्कि एक दवाई की तरह भी महसूस करेंगे।

प्यार देने वाली होती हैं कैट्स

बिल्लियां भले ही बाकी पालतू जानवरों से थोड़ी ज़िद्दी होती हैं, पर वो अपने मालिक की तरफ वफादारी एक कुत्ते की तरह ही निभाती हैं। वो हमसे प्यार करती हैं, हमें अपना मानती हैं, और हमारी हर चीज़ पर अपना अधिकार समझती हैं। इन्हें नाराज़ होना भी आता है और मनाना भी। तो ऐसे प्यारे और अनोखे पालतू से कोई कैसे दूर रह सकता है?

आइए हम और आप मिलकर सोलवेदा के संग अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस (Cat Day) का जश्न मनाते हैं, और अपनी बिल्ली के साथ अपना रिश्ता और गहरा बनाते हैं।

आर्टिकल पर फीडबैक ज़रूर दें। ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए सोलवेदा हिंदी पर बने रहें।

टिप्पणी

टिप्पणी

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।