अनमोल वचन

ये 10 अनमोल वचन, ज़िंदगी की उलझनों को सुलझाने में करेंगे आपकी मदद

इस भाग-दौड़ वाली ज़िदगी में हम कई बार उलझनों में फंस जाते हैं। उस समय हमें ये पता ही नहीं होता है कि हम इन उलझनों से कैसे बाहर निकलेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं है कि ये उलझनें हमें हमेशा परेशान करती हैं, लेकिन हां ये तो है कि जब हम किसी समस्या में घिरे होते हैं, तो हमें किसी न किसी तरह से मदद चाहिए होती है।

हमारी ज़िंदगी हमेशा एक जैसी नहीं होती है। अगर आज सब कुछ है, तो हो सकता है कि कल पास में कुछ भी नहीं हो। अगर आज खुशियां हैं, तो हो सकता है कि कल दुख हो। समय का पहिया ऐसा है, जिसके आगे हम सभी मजबूर हैं, क्योंकि समय किसी के लिए रुकता नहीं हैं। इस भाग-दौड़ वाली ज़िदगी में हम कई बार उलझनों में फंस जाते हैं। उस समय हमें ये पता ही नहीं होता है कि हम इन उलझनों से कैसे बाहर निकलेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं है कि ये उलझनें हमें हमेशा परेशान करती हैं, लेकिन हां ये तो है कि जब हम किसी समस्या में घिरे होते हैं, तो हमें किसी न किसी तरह से मदद चाहिए होती है।

जीवन में परेशानी आने पर हमें सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है संबल यानी सहारे की। ऐसे में कुछ लफ़्ज़ ही काफी होते हैं हौसला-अफजाई के लिए। तो चलिए सोलवेदा हिंदी के इस आर्टिकल में हम आपको 10 ऐसे अनमोल वचनों से रूबरू करवाएंगे, जो आपकी ज़िंदगी की उलझनों को सुलझाने में आपकी मदद करेंगे।

इन 10 अनमोल वचन से सुलझेगी ज़िंदगी की उलझनें (In 10 anmol vachan se suljhegi zindagi ki uljhanein)

अपने दिल पर ये लिख लें कि ज़िंदगी का हर दिन सबसे खूबसूरत दिन है।

समय हमेशा चलते रहता है, वो किसी के लिए रुकता नहीं है। ऐसे में जब भी हम परेशान होते हैं, तो हम सबसे ज़्यादा इसी को कोसते हैं। लेकिन, ऐसा करने से हम और भी परेशान हो जाते हैं। हमें इन परेशानियों से डटकर मुकाबला करना चाहिए। इस अनमोल वचन में भी यही समझाने की कोशिश की गई है कि जीवन बहुत ही अनमोल है। इसलिए हर एक दिन को नए तरह से देखें और उसे खूबसूरती से जिएं।

खुद को खुश रखना आपकी ज़िम्मेदारी है, अगर नहीं आता, तो सीख लीजिए।

 

जीवन के उलझनों को सुलझाने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आप खुद को हमेशा खुश रखें। क्योंकि उलझन के समय आप उसको लेकर जितना परेशान रहेंगे, आप उतना ज़्यादा परेशानी में उलझते चले जाएंगे। इसलिए ज़रूरी है कि खुद की ज़िम्मेदारी को समझते हुए अपने आप को खुश रखना सीख लेना चाहिए। यही आपकी समस्या को सुलझाने में आपकी सबसे ज़्यादा मदद करेगा।

अपनी काबिलियत पर भरोसा रखिए, आपके लिए सब कुछ मुमकिन है।

आज के उतार-चढ़ाव वाले जीवन में बहुत बार ऐसा होता है कि हमसे गलतियां हो जाती हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम कुछ काम नहीं कर पाते हैं, तो हमें शर्मिंदगी महसूस होती है। ऐसे समय में आपकी काबिलियत पर भरोसा रखना चाहिए, कि हम हर काम कर सकते हैं। हां कुछ सीखने की ज़रूरत हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि कोई भी काम मुमकिन नहीं होता है। हमें सिर्फ ईमानदारी से मेहनत करने की ज़रूरत होती है।

आपकी ज़िंदगी में जो भी हो रहा है, उसे एक बुरे या अच्छे अनुभव की तरह लें।

जीवन में पेशानियों भी आती हैं और गलतियां भी होती हैं। ऐसे में हमें घबराना नहीं चाहिए। हमें उसका बिना डरे हुए सामना करना चाहिए, क्योंकि ज़िंदगी में चाहे गलत हो रहा हो या फिर सही, दोनों चीजें हमें कुछ ना कुछ नया सीखा के जाती है। दुख और सुख हमें एक ऐसा अनुभव देकर जाते हैं, जिससे हमें आगे बढ़ने में कहीं ना कहीं मदद मिलती है। जब हमें पता होता है कि कुछ खास करने से परिणाम क्या होगा, तो हम आगे सतर्क होकर परेशानियों का सामना करते हैं।

हमेशा वही कीजिए जो आपका दिल कहे, ना कि वो जो आपके कान सुनें।

जीवन में आगे बढ़ने और उलझनों को सुलझाने के लिए बहुत ज़रूरी है कि हमेशा अपनी सुनें। क्योंकि आपसे बेहतर आपको कोई और नहीं जान सकता है। इसलिए जब भी कोई डिसीजन लें, तो जो आपका दिल कह रहा हो, वही करें। ऐसा नहीं कि किसी ने कुछ बोल दिया और हमने कर लिया। जब भी आप खुद से डिसीजन लेतें हैं, तो आप अपनी काबिलियत और अपनी क्षमता को देखते हुए लेते हैं, ऐसे में आप परेशानियों में नहीं फंसते हैं।

एक विकल्प है व्यस्त रहना, एक विकल्प है चिंतित रहना और एक विकल्प है खुश रहना। ये आप पर निर्भर करता है कि आप किसे चुनते हैं।

चिंतित होना जीवन में सुखी रहने का कोई विकल्प नहीं है। इन पंक्तियों में इन्हीं बातों को समझाया गया है कि ये आप पर निर्भर करता है कि आप कैसा जीवन चाहते हैं। आप चिंतित और दुखी रहना चाहते हैं या फिर आप अपने आप को व्यस्त रखते हुए जीवन में आगे बढ़ते हुए खुश रहना चाहते हैं। क्योंकि आप समस्याओं के बारे में जितना सोचेंगे वो उतना ही आपको दुखी करेंगे। इसलिए ज़रूरी है कि जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए खुशी के पल को साथ लेकर आगे बढ़ते रहें।

कल जो हो गया, उसे आप बदल नहीं सकते हैं, पर आने वाला कल आपके हाथ में है।

ज़िंदगी का दूसरा नाम ही है आगे बढ़ते रहना। इसलिए कभी अपने पास्ट को याद करके दुखी नहीं होना चाहिए, क्योंकि जो गलतियां आप कर चुके हैं, उसे आप तभी सुधार सकते हैं, जब आप उनको भूलकर आगे आने वाले दिनों के बारे में सोचें। आप जब तक पीछे छूटी हुए चीज़ों के बारे में सोचते रहेंगे, तो आप वहीं फंसे हुए रहेंगे। इसलिए जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत ज़रूरी है कि अपने आपने आने वाले दिनों के बारे में सोचें और अपने जीवन को खुशियों से भर दें। 

परेशानियां तभी तक परेशानियां रहती हैं, जब तक हम उनके बारे में सोचते रहते हैं। सोचना बंद कर दीजिए, हल भी मिल जाएगा।

जो गलतियां हो चुकी हैं, उसको सोचते हुए जीवन में हम कभी खुश नहीं रह पाते। इसलिए बहुत ज़रूरी है कि परेशानियों के बारे में ज़्यादा ना सोचें। क्योंकि कहीं ना कहीं ओवरथिंकिंग हमारे लिए समस्या बन जाती है। ऐसे में ज़रूरी है कि परेशानियों के बारे में सोचना बंद करके आगे उसका समाधान क्या हो सकता है, हमें उसके बारे में सोचें।

ज़िंदगी में कितने पल हों ये मायने नहीं रखता है। आप हर पल को कैसे जीते हैं, ये मायने रखता है।

भगवान ने हमें जो जीवन दिया है, वो इसलिए नहीं कि हम उसे दुखी होकर ही बिता दें। उन्होंने हमें खुश रहते हुए जीवन जीने के लिए समय दिया है। इसलिए हमेशा खुश रहते हुए और अच्छी तरह से जीवन जीना चाहिए।

चाहे कुछ भी हो जाए खुद के साथ हमें ईमानदार रहना चाहिए

हमें खुद से बेहतर और कोई नहीं जानता है। इसलिए अगर जीवन में खुश रहना है, तो सबसे पहले ये ज़रूरी है कि हम खुद से झूठ बोलना छोड़ दें। हम खुद से झूठ बोलते रहे, तो हम कभी अपने साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। इसलिए बहुत ज़रूरी है कि अपने वास्तविकता में रहें और उसका सामना करें, तभी आप जीवन की उलझनों को आसानी से सुलझा पाएंगे।

इस आर्टिकल में हमने उन अनमोल वचनों के बारे में बात की है, जो कहीं ना कहीं हमें परेशानियों से निकलने में मदद करती हैं। ये अनमोल वचन पढ़कर आपको कैसा लगा, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं। इसी तरह से पॉजिटिव सोच डेवलप करते रहने के लिए पढ़ते रहें सोलवेदा हिंदी।

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।