हम सभी अनिश्चितताओं से भरा एक ऐसा जीवन जी रहे हैं जहाँ कभी-कभी नकारात्मक दृश्य हमारे जीवन में आ जाते हैं, जो हमारे उत्साह को कम कर देते हैं और हमें मानसिक व भावनात्मक रूप से कमजोर बना सकते हैं। हम सभी यह चाहते हैं कि हमारा जीवन बिना रुकावटों के चले और वर्तमान तथा भविष्य सुखद दृश्यों से भरा हुआ हो। हम ऐसा जीवन बनाने की सोचते भी हैं, परंतु हमेशा उसमें सफल नहीं हो पाते। आइए इस संदेश में जानें कि हम तीन आध्यात्मिक कदमों के माध्यम से इसे अधिकतम सीमा तक कैसे प्राप्त कर सकते हैं –
हमेशा एक सकारात्मक चेतना बनाए रखें
आध्यात्मिकता हमें यह सिखाती है कि हम अपनी व्यस्त दिनचर्या और कार्य की समय सीमाओं के बीच भी हर दिन सकारात्मक विचार कैसे बना सकते हैं। एक आध्यात्मिक विद्यार्थी के रूप में हम यह सीखते हैं कि मन में छोटे-छोटे सकारात्मक विचारों के रूप में आगे कैसे बढ़ा जाए। हर सकारात्मक विचार या कदम हमें सकारात्मक चेतना का अनुभव कराता है। साथ ही, हर सकारात्मक विचार एक शक्तिशाली कंपन उत्पन्न करता है जो ब्रह्मांड तक फैलता है और ब्रह्मांड हमें हमारे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों – जैसे स्वास्थ्य, संबंध, व्यवसाय, पारिवारिक गतिविधियाँ और आर्थिक प्रगति में सकारात्मक दृश्य लौटाता है। जबकि कोई भी नकारात्मक विचार इस प्रक्रिया की सफलता को कम कर देता है।
इसलिए, हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम प्रतिदिन प्रातःकाल अपने मन को परमात्मा की प्रेममय पालना, ज्ञान और आशीर्वाद से जुड़कर दिव्य सकारात्मकता से भरें। एक अच्छी आदत हो सकती है – प्रतिदिन सामान्य समय से लगभग 30 मिनट पहले उठना और सुबह को एक आध्यात्मिक अनुभूति देना, जिसे पूरे दिन मन में संजोए रखें। साथ ही, जब आप शाम को अपने दिन के कार्यों को पूरा कर लें, तो कुछ मिनटों के लिए फिर से उसी सुबह के अनुभव को भीतर की शांति में पुनर्जीवित करें, जब कोई घरेलू या कार्यालय का कार्य आपको व्यस्त न कर रहा हो। अगले दिन सुबह फिर से उसी आध्यात्मिक अनुभव को और अधिक दृढ़ता व उत्साह के साथ दोहराएँ। यह सुबह-शाम-सुबह का आध्यात्मिक चक्र आपके मन और आपके आभामंडल को सकारात्मकता से भर देता है और नकारात्मक व व्यर्थ विचारों को कम करता है। इसका परिणाम यह होता है कि आपकी आभा से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा एक सुखद वर्तमान और भविष्य का निर्माण करती है।
हर कदम पर शुभ कर्म करें
आध्यात्मिक ज्ञान हमें यह कला सिखाता है कि हम अपने जीवन के हर क्षेत्र में शांति, प्रेम और आनंद से भरपूर सुंदर कर्म कैसे करें। हम सभी जानते हैं कि हमारे पास पिछले जन्मों और इस जन्म के भी कुछ नकारात्मक कर्मों का बोझ है, जो हमारे संस्कारों में संचित है। ये नकारात्मक संस्कार उस समय आत्मा पर छप गए थे जब हमने वे गलत कर्म किए थे। ये नकारात्मक संस्कार हमारे संपर्क में आने वाले लोगों, प्रकृति, भोजन और पानी तक को नकारात्मक कंपन भेजते हैं। जब हम ऐसे कंपनों से भरी चीजों का सेवन करते हैं, वस्तुओं से संपर्क करते हैं, और दूसरों से मिलते हैं जो हमारी इस ऊर्जा को अनुभव करते हैं — तब हम अपने जीवन में नकारात्मक परिस्थितियाँ पैदा कर लेते हैं। इस प्रभाव को कम करने के लिए, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम सदैव सकारात्मक कर्म करें, मधुर और दयालु वचन बोलें, और शांतिपूर्ण व प्रेममय विचार बनाएं। ऐसा करने से हमारे चेतन स्वरूप में एक मीठा और सकारात्मक कंपन भर जाता है, जो हमारे संपर्क में आने वाली हर चीज़ और हर व्यक्ति तक यह शुभ ऊर्जा पहुँचाता है, जिससे जीवन के सुंदर और लाभकारी दृश्य रचते हैं।
कभी-कभी कोई एक नकारात्मक कर्म इतना प्रभावशाली हो सकता है कि वह वर्तमान के कई अच्छे और सकारात्मक कर्मों के प्रभाव को भी कम कर सकता है। इसलिए, हमें बहुत सावधानी रखनी चाहिए कि वर्तमान में हम केवल शुभ कर्म करें और कोई भी नकारात्मक कर्म न हो। फिर धीरे-धीरे हमारे शुभ कर्म, अतीत के नकारात्मक कर्मों के प्रभाव को कम करना शुरू कर देंगे। कभी-कभी यह कार्य कठिन लग सकता है, लेकिन आध्यात्मिक मार्ग हमें यह सिखाता है कि आत्मा की स्मृति और परमात्मा की याद में रहकर हम हर कर्म करें, जिससे आत्मा में गहराई और स्थायी गुण तथा शक्तियाँ भरती हैं। इससे हमारे कर्म शक्तिशाली बनते हैं और उनमें यह सामर्थ्य आ जाता है कि वे न केवल इस जन्म के बल्कि पिछले जन्मों के भी नकारात्मक कर्मों के प्रभाव को कम कर सकें। साथ ही, इस पूरे प्रक्रिया में परमात्मा हर कदम पर हमारा मार्गदर्शन करते हैं, जिससे यह यात्रा उतनी कठिन नहीं रहती, जितनी हमें लगती है।
अतीत के नकारात्मक कर्मों को साफ़ करें
आध्यात्मिकता का एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम, जिससे हम एक सकारात्मक वर्तमान और भविष्य की रचना करते हैं, वह है – आत्मा को उसके अतीत के पापों या नकारात्मक कर्मों से मुक्त करना, जो वर्तमान में हमारे जीवन में रुकावट बनते हैं और हमें सुखद भविष्य की सृष्टि बनाने से रोकते हैं। राजयोग मेडिटेशन; हमारा परमात्मा के साथ संवाद, संबंध और कंपनयुक्त संपर्क है, जो उनके साथ गहरे संबंध पर आधारित होता है। इस संपर्क में हम परमात्मा की दिव्य ऊर्जा को एक सुंदर आध्यात्मिक करंट के रूप में अपने भीतर महसूस करते हैं। यह करंट आत्मा के लिए एक औषधि के समान होता है, जो आत्मा को अतीत के पापों के प्रभाव से मुक्त करता है, उसे सुंदर कंपन देता है और उसे सकारात्मक पवित्रता और शक्ति से भर देता है। जब आत्मा इस पवित्रता और शक्ति के सुंदर कंपन को फैलाना शुरू करती है, तो वह जीवन में सुंदर परिस्थितियों को अपनी ओर आकर्षित करने लगती है और थोड़े समय में ही उसकी नियति बदलने लगती है।
इस संपर्क को बनाते समय हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? सबसे पहले, हमारी बुद्धि में यह होना चाहिए कि परमात्मा कौन हैं और उनकी और हमारी आध्यात्मिक पहचान क्या है। इसके बाद हमें प्रतिदिन कुछ मिनटों के लिए सही विधि से यह संपर्क बनाने की आदत बनानी चाहिए। क्योंकि यदि हम सही विधि से इस संपर्क का अभ्यास नहीं करते, तो हमारे विकर्म समाप्त नहीं होंगे और हम पवित्र नहीं बन पाएँगे, जिससे जीवन की गुणवत्ता पर उन कर्मों का प्रभाव बना रहेगा। साथ ही, मेडिटेशन के अभ्यास के लिए हमें अपने घर का वातावरण भी शुद्ध और सकारात्मक बनाना चाहिए – जैसे सात्विक भोजन और स्वच्छ जीवनशैली अपनाना। इसके साथ ही घर में योग करने के लिए एक छोटा-सा स्थान निश्चित करें, जहाँ आप रोज़ योग कर सकें। योग का अभ्यास खुली आँखों से करना चाहिए ताकि सजगता बनी रहे और आप आत्मा, परमात्मा और आत्मा के घर; परमधाम को अपने अंतर्मन की दृष्टि से स्पष्ट रूप से देख सकें।
