कम बोलें, धीरे बोलें और मीठा बोलें

यदि हम चाहते हैं कि, हमारे द्वारा बोले गए शब्द प्रभावशाली और परिवर्तनकारी हों, तो वे कम और हाई एनर्जी वाले होने चाहिए।

हममें से बहुत से लोग यह महसूस करते हैं कि हमें अपनी बात कहने या दिलचस्पी जगाने के लिए लोगों से बात करने की ज़रूरत है। और यही महसूसता हमें ज़्यादा सोचने और ज़्यादा बात करने पर मजबूर करती है। और इसके चलते, हम बोले गए शब्दों को स्पष्ट रूप से उच्चारित करने में समय देने की कोशिश नहीं करते और साथ ही, आवश्यकता से अधिक शब्दों का उपयोग करते हैं, और कभी कभी अपनी बात समझाने, रखने के लिए ऊंची आवाज भी यूज़ करते हैं। फिर चाहे हमारे पास कितना ही विवेक हो, लेकिन हमारे बोलने के तरीके से सुनने वाले चिढ़ सकते हैं और वे हमारी ओर ध्यान देना भी बंद कर सकते हैं। आइए इन्हें कुछ पॉइंट्स द्वारा समझें:

क्या आप किसी बातचीत के दौरान अपनी बोले जाने की स्पीड, शब्दों के चयन और अपने लहज़े पर ध्यान देते हैं? या फिर आप महसूस करते हैं कि, मुझे कुछ न कुछ तो कहना ही है? क्या आप अपने विचारों पर ध्यान दिए बिना बोलते हैं, और फिर बाद में आपको ये एहसास होता है कि, आप इसे बेहतर तरीके से कह सकते थे?

हम सभी पूरे दिन लगातार 2 तरह की एनर्जी क्रिएट और रेडीएट करते हैं;  थॉट एनर्जी और वर्ड एनर्जी। इसलिए, यदि पूरे दिन में हमारे मन में बहुत अधिक विचार चलते हैं, तो स्वाभाविक है कि, हम बहुत अधिक बातें भी करेंगे। और अपनी बात को जल्दबाज़ी में बोलने की वजह से हम अपने शब्दों को सावधानी से न चुन सकेंगे और ना ही सुखद ढंग से बोल सकेंगे।

इसलिए, यदि हम चाहते हैं कि, हमारे द्वारा बोले गए शब्द प्रभावशाली और परिवर्तनकारी हों, तो वे कम और हाई एनर्जी वाले होने चाहिए। और जब हम ऐसा करते हैं, तो स्वाभाविक रूप से हम सही बोलते हैं, कम बोलते हैं और धीरे बोलते हैं। ऐसा करके हम न केवल लोगों को इंप्रेस करेंगे, बल्कि अपनी बात को भी प्रभावशाली ढंग से रख सकेंगे।

ऐसे शब्द बोलें, जो आपके वाईब्रेशन, स्थिति के वाईब्रेशन और आपके आस-पास के लोगों के वाईब्रेशन को बढ़ाएं। इसके लिए स्वयं को याद दिलाएं – मेरे द्वारा चुने गए शब्दों से ही मेरी दुनिया बनती है। मैं वही बोलता हूं जो सही है; उसे सही तरीके से और हाई वाईब्रेशन के साथ रेडीएट करता हूं।