नींद को शांत और आनंदमय बनाने के 5 टिप्स

यदि आप भारी मन के साथ सोते हैं, तो आपको सोने में समय लग सकता है और यदि आप जल्दी सो भी जाते हैं, तो भी आप अपने मन के भारीपन के चलते बीच में उठ सकते हैं।

नींद; मनुष्य की वेल बीइंग के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है और यह हमारे शारीरिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को अत्यधिक प्रभावित करती है। आइए, नींद को शांतिपूर्ण और आनंदमय बनाने के लिए जरूरी 5 टिप्स को जानें:

सोने से पहले कुछ मिनट के लिए योग करें

हम सभी पूरे दिनभर शरीर के माध्यम द्वारा कार्य करती हैं और मन लगातार थॉट्स क्रिएट करता रहता है। इसलिए सोने से पहले लगभग 15 मिनट तक सोल कांशियसनेस स्थिति को अनुभव करके परमात्मा से जुड़ना बहुत ही अच्छा है। इससे मन शांत और बुद्धि शुद्ध हो जाती है, जो रात की अच्छी नींद के लिए उत्तम तैयारी है।

सोने से पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल और टीवी देखना कम करें

सोने से लगभग 45 मिनट से एक घंटे पहले तक अपने मोबाइल फोन को जितना हो सके अपने से दूर रखें और टेलीविजन देखने से भी बचें। इससे आपके मन और मस्तिष्क को काफी आराम मिलेगा और आपको बिस्तर पर लेटते ही आसानी से नींद आ जाएगी।

बीते हुए दिन के लिए परमात्मा को धन्यवाद दें और सोने से पहले सारे बोझ उन्हें अर्पण कर दें

परमात्मा को पूरे दिन के बारे में बताएं, धन्यवाद दें और अगर कुछ गलती हुई हो तो सोने से पहले उन्हें वह भी बताएं। किसी भी प्रकार के बोझ के साथ न सोएं। क्योंकि यदि आप भारी मन के साथ सोते हैं, तो आपको सोने में समय लग सकता है और यदि आप जल्दी सो भी जाते हैं, तो भी आप अपने मन के भारीपन के चलते बीच में उठ सकते हैं।

सोने से पहले अपने बेड के चारों ओर पॉजिटिव एनर्जी के सर्किल को विजुवलाइज करें, एफरमेशन करें

सोने से पहले कुछ सेकंड के लिए अपने बेड के चारों ओर शांति, पवित्रता और शक्तियों के एक सुनहरे सर्किल की कल्पना करें और एफरमेशन करें कि- मैं शांति और आनंद से भरपूर आत्मा हूं… मैं सुरक्षित हूं और मैं सहजता से सो जाता हूं। ये आपके ऑरा को पॉजिटिव बनाएगा और साथ ही आपको नेगेटिव और अशुद्ध एनर्जी से बचाएगा जो आपकी नींद में खलल डाल सकती हैं।

सोने से पहले ज्यादा बात करने या अनावश्यक बातचीत करने से बचें

सोने से पहले आप जितना अधिक बात करेंगे, माइंड में उतने ही अधिक विचार क्रिएट होंगे और आपका ब्रेन उतना ही अधिक एक्टिव हो जाएगा। इसलिए सोने से पहले कम बोलें, मीठा बोलें और धीरे बोलें। अन्यथा सोने से ठीक पहले बोले गए शब्दों के विचार आपको अपने मन को स्विच ऑफ करके नींद में जाने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं।

टिप्पणी

टिप्पणी

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।

A Soulful Shift

Your Soulveda favorites have found a new home!

Get 5% off on your first wellness purchase!

Use code: S5AVE

Visit Cycle.in

×