ध्यान करने का सही तरीका

ध्यान करने की आदत कैसे बदल सकती है आपकी ज़िंदगी: जानें कैसे?

ध्यान लगाना वही ब्रेक है, जो आपका दिमाग सालों से मांग रहा है। मेडिटेशन कोई पहाड़ों में जाकर बैठने वाली चीज़ नहीं है। ये आपकी हर दिन की ज़िंदगी में, आपकी कुर्सी पर, आपके कमरे में, सिर्फ 10 मिनट में शामिल हो सकता है।

आज के समय में जिस तरह से हम भाग–दौड़ वाली ज़िंदगी जी रहे हैं, ऐसे में दिमाग को एक पल भी शांत रहने का मौका नहीं मिलता है। हम हर दिन सुबह उठते ही फोन चेक करते हैं, दिनभर काम–काज में उलझे रहते हैं और रात को थक कर सो जाते हैं। लेकिन क्या कभी सोचा है कि इस रूटीन में सबसे ज़्यादा थकान दिमाग की होती है। और ध्यान लगाना वही ब्रेक है, जो आपका दिमाग थकने के बाद मांगता है।

मेडिटेशन का अर्थ पहाड़ों में जाकर बैठना नहीं होता। ये आपकी हर दिन की ज़िंदगी में, आपकी कुर्सी पर, आपके कमरे में, सिर्फ 10 मिनट में भी शामिल हो सकता है। और यक़ीन मानिए, जब ये आदत बन जाती है, तो पूरा गेम एकदम से बदल जाता है। सबसे पहले तो आपका दिमाग साफ़ रहने लगता है, वो बिना मतलब के विचार, तनाव, ओवरथिंकिंग में उलझा नहीं रहता है। आप चीज़ों को ज़्यादा स्पष्टता के साथ देख पाते हैं और उसी अनुसार बेहतर फैसला कर पाते हैं। वहीं मेडिटेशन दिल को शांत करता है। जिससे आप पूरे दिन एनर्जी से परिपूर्ण रहते हैं।

तो चलिए सोलवेदा हिंदी के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मेडिटेशन करने से आपकी ज़िंदगी कैसे बदल सकती है।

ध्यान करने के फायदे (Dhyan karne ke fayde)

सही फैसला लेना हो जाता है आसान

भाग–दौड़ वाली ज़िंदगी में सही फैसला लेना आसान नहीं होता है, लेकिन ध्यान करने से हम सही तरीके से फैसला कर पाते हैं। ध्यान करते ही धीरे–धीरे आपकी सोच क्लियर होने लगती है। आप समझना शुरू करते हैं कि क्या ज़रूरी है और क्या नहीं। यहीं से ध्यान के फायदे असल में दिखने लगते हैं, क्योंकि शांत दिमाग हमेशा सही दिशा देता है।

स्ट्रेस कम होता है

हमारी ज़िंदगी में तनाव सबसे बड़ी परेशानी है। ऑफिस का प्रेशर, घर की ज़िम्मेदारियां, सोशल मीडिया पर दूसरों की ज़िंदगी से तुलना, ये सब मिलकर दिमाग की टेंशन बढ़ा देते हैं। ध्यान इसी स्ट्रेस को ठंडा करता है। कुछ ही हफ्तों में आप नोटिस करेंगे कि छोटी–छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन कम होता है, दिमाग शांत रहता है और माहौल चाहे जैसा हो, आप जल्दी रिएक्ट नहीं करते। यह भी ध्यान के फायदे में से एक बड़ा फायदा है।

नींद बेहतर होती है

आज के समय में एक बड़ी समस्या लोगों को होती है, वो है सही तरीके से नींद न आना। लोग सोते समय भी सोचते ही रहते हैं। बिस्तर पर जाते ही ब्रेन चालू हो जाता है। लेकिन जो लोग हर दिन 10 मिनट भी ध्यान करते हैं, उनका दिमाग सोने से पहले शांत होने लगता है। इससे बेहतर नींद आती है और जब आप सुबह उठते हैं, तो फ्रेशनेस के साथ जगते हैं। सुबह उठकर ऐसा लगता है कि बैटरी फुल चार्ज है। इसे भी हम ध्यान के फायदे का ही हिस्सा मानते हैं।

आत्मविश्वास अपनी जगह ले लेता है

जब मन शांत होता है, तो इंसान खुद पर भरोसा करना शुरू करता है। ध्यान आपको अपने डर, अपनी उलझनों और अपनी आंतरिक लड़ाइयों को समझने में मदद करता है। आप खुद को महसूस करना शुरू करते हैं, आप क्या चाहते हैं, किस दिशा में जाना है, किस बात की चिंता छोड़नी है। यह आत्म–जागरूकता आपको और मजबूत बनाती है।

रिश्तों में आने लगती है मिठास

एक शांत इंसान गुस्से में कम बोलता है, समझ ज़्यादा दिखाता है। ध्यान आपको रुककर, सोचकर और सही तरीके से रिस्पॉन्ड करना सिखाता है। इसका सीधा असर रिश्तों पर पड़ता है, घर हो या ऑफिस, लोग आपके साथ ज़्यादा सहज महसूस करते हैं।

प्रोडक्टिविटी में होता है जबरदस्त सुधार

आज की दुनिया में फोकस करना बहुत मुश्किल होता है। इतनी सारी जानकारी आती रहती है कि दिमाग भटकता रहता है। ध्यान से आपका दिमाग केंद्रित होना सीखता है। काम करते समय आप ज़्यादा समय तक टिके रह पाते हैं, कम गलती करते हैं और जल्दी थकान महसूस नहीं होती। यह भी ध्यान के फायदे की बहुत बड़ी लिस्ट में शामिल है।

ध्यान करने का सही तरीका (Dhyan karne ka sahi tareeka)

ध्यान करने का सही तरीका बड़ा सिंपल है, बस ईमानदारी से कुछ मिनट खुद को देना होता है। एक शांत जगह चुनें, सीधे बैठें और दो–तीन गहरी सांस लेकर अपने दिमाग को हल्का करें। अब अपनी सांसों पर ध्यान टिकाएं, आती–जाती हवा को बस महसूस करें। बीच–बीच में दिमाग भटके तो घबराएं नहीं, बस धीरे से वापस सांस पर लौट आएं। शुरू में 5 मिनट करें, फिर धीरे–धीरे समय बढ़ाएं। ध्यान का मकसद खाली होना नहीं, बल्कि खुद से जुड़ना है।

टिप्पणी

टिप्पणी

X

आनंदमय और स्वस्थ जीवन आपसे कुछ ही क्लिक्स दूर है

सकारात्मकता, सुखी जीवन और प्रेरणा के अपने दैनिक फीड के लिए सदस्यता लें।

A Soulful Shift

Your Soulveda favorites have found a new home!

Get 5% off on your first wellness purchase!

Use code: S5AVE

Visit Cycle.in

×